सुपर बाइक चलाते समय रॉबिन मिंज दुर्घटना का शिकार हो गए हैं. इस दुर्घटना में उनके घुटने में चोट आई है.आईपीएल 2024 के ठीक शुरू होने से पहले गुजरात टाइटंस टीम को एक बड़ा झटका लगा है. गुजरात टाइटंस के नए प्लेयर रॉबिन मिंज सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं. उनकी चोट को लेकर उनके पिता ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं लगी है. रॉबिन मेंस को आईपीएल 2024 ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने 3,.60 करोड़ रुपए में खरीदा है.गौरतलब है कि वह झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज है. वह 3 मार्च को उस समय दुर्घटना के शिकार जब वो अपनी सुपर बाइक चला रहे थे. उसी समय उनका एक अन्य बाइक के साथ संपर्क हुआ और उनका अपनी बाइक का कंट्रोल छूट गया. इस वजह से बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे रोबिन के दाहिने घुटने पर चोट लग गई है. उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रिपोर्ट्स की माने तो रॉबिन मेंस को मामूली चोट आई है और उन्हें कोई खतरा नहीं है. उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया है. उनके पिता फ्रांसिस मिंज ने भी अपडेट देते हुए कहा कि कोई गंभीर बात नहीं है वह इस समय ऑब्जर्वेशन में है आईपीएल 2024 एक्शन में मोटी रकम हासिल करने के बाद वह उसे समय सुर्खियों में आए थे जब उनके पिता से गुजरात टाइटंस के नए कप्तान शुभमन गिल ने एयरपोर्ट पर मुलाकात की थी. उनकी फोटो को खुद शुभमन गिल ने शेयर किया था.

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm