क्रिकेट प्रेमी होने के नाते आपको ICC World Cup २०२३ का सेडूल तो आपको मालूम ही होगा| 10 टीमों का टूर्नामेंट ज्यों ज्यों करीब आ रहा है, दुनिया भर के करोड़ों प्रशंसक इसके लिए रोमांचित नज़र आ रहे हैं। जहाँ मुंबई और कोलकाता में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल होना है वहीँ अहमदाबाद में फाइनल |
ख़बरों के मुताबिक, सेमी-फाइनल और फाइनल मैच के टिकट आज रात (15 सितंबर) से आम बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे| आज रात यानि कि शुक्रवार दिनांक 15 सितंबर को रात 8 बजे IST से आधिकारिक टिकटिंग वेबसाइट https://tickets.cricketworldcup.com पर जाकर आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल और फाइनल के लिए अपनी सीट सुरक्षित कर सकते हैं।
आगामी टिकट रिलीज में निम्नलिखित मैच शामिल होंगे:
बुधवार, 15 नवंबर - सेमीफ़ाइनल 1, मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम
गुरुवार, 16 नवंबर - सेमीफ़ाइनल 2, कोलकाता में ईडन गार्डन
रविवार 19 नवंबर - फाइनल, अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम
क्रिकेट के दीवानों की माने तो पुरुष क्रिकेट विश्व कप सिर्फ खेल ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय गौरव, यादगार क्षणों, क्रिकेट विरासत और दूसरों के साथ जश्न मनाने का अद्वितीय अवसर है, जो 10 प्रतिस्पर्धी देशों ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, नीदरलैंड , न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा।
विश्व कप 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में शुरू होगा जिसमें पिछले वर्ल्डकप के फाइनलिस्ट इंग्लैंड और न्यूजीलैंड का सामना होगा। टूर्नामेंट का समापन 19 नवंबर को उसी स्टेडियम पर होगा जहाँ से यह शुरू होगा यानि की अहमदाबाद|
जहाँ खिलाड़ी अपनी तयारी में जुझारू हैं वही दर्शक रोमांचित| न्यूज़ प्रत्यक्ष की तरफ से तमाम क्रिकेट प्रेमियों को क्रिकेट के ग्रैंड महोत्सव की हार्दिक बधाई!
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm