मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना मुख्यमंत्री और लालू आवास के पास हुआ है, जहां एक फोर व्हीलर गाड़ी ने पुलिस बैरेकेडिंग में टक्कर मारते हुए मुख्यमंत्री आवास के पीछे वाली गेट के पास श्री कृष्णा सिंह जी की मूर्ति के गोलाम्बर मे टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। कार में बैठे लोगों को किसी तरह से कार से बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।घटनास्थल पर मौजूद एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास के पास सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि एक कार तेज गति से आकर श्रीकृष्ण गोलंबर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ड्यूटी पर तैनात आसपास के पुलिसकर्मी भी घबडा गये और दौड़कर घटनास्थल पर पहुँच गए। घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कार चालक को गाड़ी से बाहर निकाला और उसे गिरफ्तार कर लिया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों का कहना है कि यह वीवीआईपी इलाका है लेकिन इसके बावजूद वहाँ भीड़ नहीं थी। अगर यहां भीड़ होती तो क्या होता। फिलहाल पुलिस कार के मालिक की तलाश मे जुट गई है।
https://youtu.be/tfMpt0GHzgg
Tue 16th Jun 2026, 01:22 pm
झारखंड का सबसे बड़ा कृषि उत्सव “झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026” आज (16 जून 2026) से रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में शुरू हो रहा है, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य में पहली बार
Tue 16th Jun 2026, 01:14 pm
झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून को होने वाले मतदान की तिथि जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे इंडिया और एनडीए के नेताओं के बीच सियासी बयानबाजी भी तेज होती जा रही है.
Tue 16th Jun 2026, 01:13 pm
सेक्स रैकेट को लेकर हरमू हाउसिंग कॉलोनी में हटिया डीएसपी के नेतृत्व में राँची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई... राँची SSP राकेश रंजन के निर्देश पर रांची हटिया डीएसपी के नेतृत्व में शिवम पैलेस नामक होटल में छापेमारी करते हुए 2 लड़कियों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कि
Tue 16th Jun 2026, 01:09 pm
रांची।* झारखंड में राज्यसभा चुनाव आते ही INDIA गठबंधन के भीतर ऐसा माहौल बन गया मानो कांग्रेस अपनी सीट के लिए चुनाव आयोग से नहीं, बल्कि अपने सहयोगी दलों से अनुमति मांग रही हो। जिस पार्टी ने कभी देश पर दशकों तक शासन किया, वह आज झारखंड में एक राज्यसभा सीट के
Tue 16th Jun 2026, 11:42 am