Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

News Pratyaksh


मतदाताओं को पता होना चाहिए कि NDA ने बिहार को ‘जंगल राज’ से बाहर निकाला : मोदी

News Pratyaksh | Updated : Wed 03rd Apr 2024, 11:58 am


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को बिहार में भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे युवा मतदाताओं को जागरूक करें कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सत्ता में आने के बाद ही राज्य को ‘‘जंगल राज’’ से बाहर निकाला जा सका। लोकसभा चुनाव से पहले ‘नमो ऐप’ के माध्यम बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के दौरान मोदी ने इस बात के प्रचार की आवश्यकता पर भी जोर दिया कि ‘‘बिहार में 3.5 करोड़ गरीब लोग भाजपा नीत केंद्र सरकार के 10 वर्षों के शासन के दौरान गरीबी से बाहर आए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा नौ करोड़ लोग मुफ्त राशन योजना से लाभान्वित होंगे और लगभग तीन करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना के माध्यम मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन मिले हैं। लोगों को इन चीजों के बारे में बार-बार बताया जाना चाहिए।’’