भोजपुर में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना भोजपुर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के ओरैया टोला के समीप पास की है। बताया जा रहा है कि महिला का शव लेकर दाह संस्कार के लिए बक्सर जा रही सवारी गाड़ी में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण तीन लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। इनका इलाज आरा सदर अस्पताल और अन्य निजी अस्पतालों में कराया जा रहा है। एक शख्स को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। मरने वालों ने मृतकों में जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़रिया गांव निवासी स्वर्गीय मुसाफिर सिंह के 65 वर्षीय पुत्र राम लाल सिंह, बिंदेश्वरी सिंह के 40 वर्षीय पुत्र कमलेश सिंह, स्वर्गीय बबन सिंह के 40 वर्षीय कृष्णा सिंह शामिल है। घटना को लेकर ग्रामीण अभिजीत सिंह बताया कि चरपोखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़रिया गांव निवासी राम लाल सिंह की पत्नी गूंजा देवी का निधन हो गया था। उनकी शव को अंतिम संस्कार के लिए बक्सर घाट ले जा रहे थे। तभी ओरैया टोला के समीप ट्रक वाले ने टक्कर मार दिया। इससे गाड़ी पलट गई। जिसकी वजह से तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं घटना को लेकर एसआई ने बताया कि सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना रीगल ढाबा से दस कदम पीछे हुई है। वहीं इस घटना में लगभग आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी है। इस घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हुए है। जिसमें स्वर्गीय बृजा सिंह के 55 वर्षीय पुत्र कृष्णा सिंह, स्वर्गीय गणपत सिंह के 60 वर्षीय पुत्र धर्मनाथ सिंह, स्वर्गीय वृदा नंद सिंह के 60 वर्षीय पुत्र दयानंद सिंह, बिहारी सिंह के 55 वर्षीय वीर बहादुर सिंह शामिल है। यह सभी चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव के रहने वाले है। वहीं एक और जख्मी जगदीशपुर के निवासी स्वर्गीय राजेंद्र सिंह के 35 वर्षीय पुत्र मदन सिंह है। इसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। वहीं दयानंद सिंह की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इसकी वजह से दयानंद सिंह को डॉक्टर ने प्राथमिकी इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया है।

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में
Sat 13th Jun 2026, 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm