राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस आरोप पर हैरानी जताई कि उनकी पार्टी ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के राजनीतिक गुरु कर्पूरी ठाकुर को ‘भारत रत्न’ देने का ‘‘विरोध’’ किया था। प्रधानमंत्री ने बिहार के जमुई जिले में एक रैली में राजद और उसकी सहयोगी कांग्रेस पर यह आरोप लगाया था। मोदी ने रैली में कहा था, ‘‘कांग्रेस-राजद गठबंधन ने हर मौके पर बिहार के गौरव को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर का अपमान किया क्योंकि जब हमारी सरकार ने हाल में कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया, तो इन दलों ने इसका विरोध किया।’’
पटना जिले में गंगा में डूबने से तीन युवकों की मौत, दो घायल
Wed 09th Apr 2025, 06:08 amहजारीबाग में रामनवमी की झांकी में लगी भीषण आग :
Wed 09th Apr 2025, 06:04 amRCB ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई को हराया :
Tue 08th Apr 2025, 06:05 amपटना में गर्मी के दौरान 450 प्याऊ का इंतजाम
Tue 08th Apr 2025, 06:03 amदरभंगा में नवरात्रि के प्रसाद को लेकर विवाद में युवक की तलवार से हत्या
Tue 08th Apr 2025, 12:00 am