झारखंड के गोड्डा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. जहां पत्नी के साथ हुए विवाद में एक पिता ने अपने 6 माह के बेटे को पटक पटक कर मौत के घाट उतार दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने घेर कर पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. हत्या के बाद बच्चे की मां ने अपने पति के खिलाफ थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई है. घटना जिले के हनवारा थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव की है.घटना के संबंध में नवजात की मां नुतन देवी ने बताया कि पति पंकज मंडल ससुराल आया था और मुझे अपने साथ ले जाना चाह रहा था. लेकिन वह शराब पीकर मेरे साथ मारपीट करता था इसलिए मैं उसके साथ जाने के लिए तैयार नहीं थे. इसी बात को लेकर वह गुस्से में आकर अपने ही नवजात बच्चे को पटक दिया. जिससे उसकी जान चली गई. घटना के बाद वह भागने लगा फिर ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया. घटना की सूचना मिलते ही हनवारा पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी पिता पंकज मंडल को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन में जुट गई है.घटना के बाद परिजनों में आक्रोश व्याप्त है. परिजनों ने आरोपी पिता के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही महागामा एसडीपीओ घटनास्थल पर पहुंचे. एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने घटनास्थल पर पहुंचकर बच्चे की मां नूतन देवी का बयान दर्ज किया. शव को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया गया है. बताया जा रहे है कि नूतन के ससुराल जाने से इंकार करने के बाद पंकज ने गुस्से में पास में सो रहे अपने 6 माह के बच्चे को उठाकर पटक दिया. जिससे उसकी मौत हो गई.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm