बिहार में गर्मी को लेकर स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया जा रहा है। सासाराम जिला प्रशासन की ओर से भी इसे लेकर आदेश जारी किया गया है। इसके तहत अब सुबह 8 बजे से सुबह 10 बजे तक स्कूल चलेगा। 15 अप्रैल से 15 मई तक के लिए यह आदेश जारी किया गया है। वहीं गर्मी की छुट्टी में विशेष कक्षा का भी संचालन होगा। जबकि गर्मी की छुट्टी में विशेष कक्षा का संचालन होगा। जिसमें हेडमास्टर और स्कूल के शिक्षकों का आना अनिवार्य होगा।दूसरी तरफ राजधानी पटना के निजी सकूल प्रबंधकों ने भी स्कूल की टाइमिंग में बदलाव कर दिया है। शहर के कई स्कूलों ने अप्रैल के पहले सप्ताह से ही क्लास की टाइमिंग को कम करते हुए दोपहर 12 से 1 बजे तक बच्चों को छुट्टी दे दी जा रही है। शहर के ज्यादा प्राइवेट स्कूलों में सुबह 6ः45 से दोपहर एक बजे तक क्लास करा जा रहे हैं। वहीं कई प्राइवेट स्कूलों में गर्मी के प्रकोप को देखते हुए ग्राउंड असेंबली को भी बंद कर दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से जल्द ही सरकारी स्कूलों की टाइमिंग को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया जा सकता है।एक तरह जहां शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूलों में दोपहर 1 बजे तक बच्चों की छुट्टी हो जा रही है। वहीं शहर के सरकारी स्कूलों में सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक कक्षा संचालित किए जा रहे है। मौसम के बदलते मिजाज की वजह से सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को स्कूल आने-जाने और क्लास में पढ़ाई करने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर में क्लास रूम के तपने के कारण कुछ स्कूलों में बच्चों को बाहर बरामदे में पढ़ाया जा रहा है, ताकि उनकी तबीयत खराब न हो।

कच्चे तेल में उछाल के बीच एमसीएक्स पर सोना ₹1,50,600 और चांदी ₹2,37,600 तक लुढ़के : वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आए भारी उछाल और पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारतीय बाजारों में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट
Tue 28th Apr 2026, 11:56 am
महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ता (ATS) ने 27 अप्रैल को मीरा रोड के नया नगर इलाके में अस्मिता ग्रैंड मेंशन के पास दो सुरक्षा गार्ड पर हुए हमले की जांच शुरू कर दी है. सुरक्षा एजेंसियां इसे एक संभावित 'लोन वुल्फ' टेरर अटैक मान रही हैं.महाराष्ट्र एटीएस ने बत
Tue 28th Apr 2026, 11:56 am
भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल के समर्थन में निकाला विरोध मार्च तो आतिशी ने पूछा महिलाओं के खाते में कब आएंगे 2500 : दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र से पहले सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल के
Tue 28th Apr 2026, 11:55 am
#newspratyaksh #bihar बेतिया के चनपटिया सीट से कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने 'आपका विधायक-आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन किया. यह कार्यक्रम मझौलिया के गढ़वा बजार के एक बगीचा परिसर में किया गया, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. सभी विभाग के अलग अ
Tue 28th Apr 2026, 11:54 am
#newspratyaksh #bihar #NitishKumar पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज (मंगलवार, 28 अप्रैल) 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचे. उनके साथ जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद थे. दोनों ने करीब एक घंटे तक पूरे आवास का निरीक्षण किया. जानकारी मिल
Tue 28th Apr 2026, 11:49 am