बिहार के रोहतास जिले के कछवा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक झोपड़ीनुमा घर में आग लग जाने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिला और चार बच्चे बताए जा रहे हैं। इस दुर्घटना में एक दो साल की बच्ची मोती कुमारी के घायल होने की खबर है, जिसे इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, इब्राहिमपुर में एक टीन वाले करकट के मकान में एक परिवार के लोग खाना खाकर दोपहर में सो रहे थे। कहा जा रहा है कि इसी दौरान पास स्थित बिजली ट्रांसफॉर्मर से चिंगारी निकली तथा घर में आग लग गई। लोगों ने आग बुझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन तब तक छह लोगों की मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतकों में देव चौधरी की पत्नी पुष्पा देवी, उसकी तीन पुत्रियां, एक पुत्र मोहा कुमार तथा पुष्पा देवी की ननद माया देवी शामिल है। बताया जाता है कि देव चौधरी की एक छोटी पुत्री मोती कुमारी को घायल अवस्था में इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, उसके बाद पता चल सकेगा कि आज बिजली ट्रांसफॉर्मर से लगी है या घर के चूल्हे की चिंगारी से।

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm