झारखंड के गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट में शैलेंद्र भगत नामक एक शख्स की गुरुवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह भाजपा के समर्थक थे और उनकी हत्या के पीछे राजनीतिक द्वेष की आशंका जताई जा रही है। बताया गया कि पोड़ैयाहाट में मिडिल स्कूल, बजरंगबली चौक के पास अपराधियों ने भगत पर अंधाधुंध फायरिंग की। इससे वे बुरी तरह से घायल हो गये। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, फिर वहां से गोड्डा रेफर कर दिया गया। लेकिन, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में उनकी मौत हो गयी।इस वारदात को लेकर गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'गोड्डा भाजपा के घोर समर्थक शैलेंद्र भगत जी को पौडै़याहाट में अपराधियों ने गोली मारी। इस हत्या ने मुझे मर्माहत कर दिया। अपराधी एक पार्टी विशेष का कार्यकर्ता है, इस अपराधी व उसके आका को सलाख़ों के पीछे ले जाऊंगा।'

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में
Sat 13th Jun 2026, 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm