जयपुर: जयपुर में सीएम भजनलाल की सिकोर्टी में तेनात पुलिस इंस्पेक्टर (सीआई) के बेटे ने बैट से पीट-पीटकर एक युवक की हत्या कर दी। हत्या के बाद मृतक की बहन भाई को ढूंढते हुए इंस्पेक्टर के घर पहुंची। यहां आरोपी के पिता ने धमकाया- मैं सीआई हूं, तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। फिर भाई के बारे में पूछने पर इंस्पेक्टर की पत्नी ने कहा कि एसएमएस हॉस्पिटल में ढूंढ लो। चार घंटे तक बहन भाई की लाश ढूंढती रही। इसके बाद लहूलुहान हालत में शव मिला। हत्या के पीछे गाली-गलौज होना कारण सामने आया है।
पुलिस ने बताया- आगरा (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली कामिनी सिंधी (62) ने अपने भाई की हत्या का मामला दर्ज करवाया है। जो फिलहाल जयपुर के जगदंबा नगर में रहती हैं। मृतक शादीशुदा नहीं था। उसकी तीन बहनें हैं। तीनों की शादी हो चुकी थी। पिछले करीब 10 साल से भाई मोहन लाल सिंधी (35) पुत्र मोलना लाल जगदंबा नगर करणी विहार में अपनी मां और छोटी बहन के साथ रह रहा था। वहीं, बड़ी बहन कामिनी पति की मौत होने के बाद से मोहन लाल के घर के पास ही रहती है।
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm