नालंदा में एक किसान की मंगलवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला गोकुलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलवापुर गांव का है। मृतक की पहचान बलवापुर गांव निवासी विजय यादव के पुत्र संतोष यादव (35) के रूप में की गई है। बुधवार की सुबह परिजन शव के पोस्टमार्टम को लेकर पुलिस की मदद से बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचे। वह हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।कोक ने बताया कि संतोष यादव गांव के ही दो अन्य लोगों के साथ फसल पटवन को लेकर बीती रात खलिहान गया हुआ था। तभी अचानक दर्जन भर बदमाश वहां आ पहुंचे और संतोष को गोलियों से छलनी कर दिया। जिसके कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि 2 अन्य लोगों को बदमाशों ने छुआ तक भी नहीं। बदमाशों के जाने के बाद ग्रामीण जुटे और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। गोकुलपुर थाना अध्यक्ष शिवम कुमार सुमन ने बताया कि हत्या की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। दर्जनभर अज्ञात बदमाशों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। प्रथम दृष्टिया जांच में पूर्व की रंजिश को लेकर मामला सामने आया है। परिजनों द्वारा अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

अमेज़न का बड़ा स्पेस मिशन! 5,105 सैटेलाइट्स से सीधे स्मार्टफोन तक पहुंचेगा इंटरनेट
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
SIR की समयसीमा बढ़ाने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
महबूबा मुफ्ती ने विवादित बयान पर मांगी माफी, 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में PDP करेगी शांतिपूर्ण प्रदर्शन
Tue 28th Jul 2026, 12:16 pm
बाबूलाल मरांडी का कपिल सिब्बल पर बड़ा हमला, बोले- 'देश को तोड़ने वाले वकीलों में से एक'
Tue 28th Jul 2026, 12:15 pm
धनबाद में संदिग्ध मौत से सनसनी, पत्नी और नाबालिग बेटे पर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Tue 28th Jul 2026, 12:09 pm