Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

News Pratyaksh


शादी के चार दिन पहले उठी दूल्हे की अर्थी :

News Pratyaksh | Updated : Mon 15th Apr 2024, 12:26 pm

शादी के चार दिन पहले उठी दूल्हे की अर्थी :
भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरीपुर गांव के समीप आरा-छपरा फोरलेन पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंद दिया। हादसे में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों आपस में चचेरे भाई थे। एक्सीडेंट होते ही चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा अस्पताल भेज दिया।मृतक सारण (छपरा) जिला के डोरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर बिंदगावां गांव निवासी स्वर्गीय बिजनंदन राम का पुत्र राजेश कुमार (24) था। राजेश बालू घाट पर काम करता था। जबकि जख्मी उसी गांव के निवासी राम बाबू राय का पुत्र और मृतक का चचेरा भाई मुकेश कुमार (15) है। घायल मुकेश कुमार ने बताया कि वह राजेश कुमार के साथ उसके ही शादी का कार्ड बांटने के लिए पटना जिला के हरदी छपरा स्थित अपने रिश्तेदार के घर गया था। कार्ड देकर जब वह दोनों बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी हरीपुर गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे बालू लदे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। घटना होते ही आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अग्रतर कार्रवाई में जुट गई।