प्रश्नपत्र लीक रोकने में नाकाम रहे योगी आदित्यनाथ : तेजस्वी
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपराधिक मामलों में अपना नाम हटाने के लिए अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में प्रश्नपत्र लीक को रोकने में विफलता के लिए भी योगी पर तंज कसते हुए कहा कि राजद के शासनकाल के दौरान बिहार में बड़े पैमाने पर बहाली में उत्तरप्रदेश के युवा पुरुष और महिलाएं अपनी किस्मत आजमाने के लिए बड़ी संख्या में आए। तेजस्वी ने यहां पटना हवाईअड्डे पर संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए यह बात कही। जब उनसे योगी के इस आरोप के बारे में पूछा गया कि बिहार में राजद के शासनकाल में गुंडे तमंचे लहराते थे, यादव ने कहा, ’’यहां आकर उन्हें कुछ बोलना था, तो बक दिए।’’

रामगढ़ में युवक की हत्या से सनसनी, दामोदर नदी रोड किनारे मिला खून से लथपथ शव
Wed 29th Jul 2026, 01:15 pm
भारत में रिलीज से पहले ही छाया 'Spider-Man: Brand New Day', एडवांस बुकिंग ने पार किया ₹35.40 करोड़ का आंकड़ा
Wed 29th Jul 2026, 01:14 pm
Google ने भारत में लॉन्च किया Gemini Spark, Gmail और Docs में मिलेगा AI एजेंट का साथ
Wed 29th Jul 2026, 01:13 pmविश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाओं का दावा
Wed 29th Jul 2026, 01:13 pm
रांची पुलिस का साप्ताहिक जन शिकायत समाधान शिविर, SSP राकेश रंजन ने सुनीं लोगों की समस्याएं
Wed 29th Jul 2026, 01:12 pm