झारखंड के चतरा जिले में बुधवार सुबह दो बहनें एक तालाब में डूब गईं। पुलिस ने बताया कि घटना हंटरगंज थाना क्षेत्र के दाहा गांव में हुई। पांच लड़कियां तालाब में नहा रही थीं, तभी हादसा हुआ। लड़कियों की उम्र 8 से 12 साल के बीच रही होगी। उन्होंने बताया कि दो बहनें तालाब में डूब गईं, जिनकी पहचान शिवानी कुमारी (10) और देवेन्ती कुमारी (8) के रूप में हुई है। उनके शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।इस बीच लोहरदगा जिले में बुधवार को रामनवमी के जुलूस के दौरान जनरेटर सेट और साउंडबॉक्स ले जा रही एक पिक-वैन के पलट जाने से 17 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। इस दौरान 24 लोग घायल भी हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना लोहरदगा शहर के राणा चौक के पास हुई। जख्मी लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में जिन चार लोगों की हालत गंभीर थी, उन्हें रिम्स-रांची रेफर कर दिया गया।पलामू जिले में बुधवार को एक ऑटोरिक्शा पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना मेदिनीनगर से करीब छह किलोमीटर दूर पनकी-मेदिनीनगर रोड पर पोखराहा के पास हुई। उपमंडलीय पुलिस अधिकारी मणिभूषण प्रदाद ने कहा कि जब ऑटोरिक्शा पलटा तो उसमें 15 यात्री खचाखच भरे हुए थे। घायलों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ऑटोरिक्शा जब्त कर लिया और चालक को हिरासत में ले लिया।

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में
Sat 13th Jun 2026, 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm