बिहार की चार लोकसभा सीटों पर 48.23 प्रतिशत मतदान
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को शाम छह बजे तक बिहार की चार सीट पर 76 लाख मतदाताओं में से लगभग 48.23 प्रतिशत ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्रीनिवास ने कहा कि राज्य के चार संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों औरंगाबाद, गया, नवादा एवं जमुई में शुक्रवार शाम छह बजे तक सम्पन्न मतदान के दौरान 48.23 प्रतिशत मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। उन्होंने कहा कि इन सीट पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारू रूप से मतदान संपन्न कराए जाने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा 7,903 मतदान केंद्र बनाये गए थे। औरंगाबाद में लगभग 50, गया में 52, नवादा में 41.50 और जमुई में 50 प्रतिशत मतदान हुआ। साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान इन सीट पर शाम छह बजे तक मतदान प्रतिशत 53.47 रहा था।

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm