News Pratyaksh


लखीसराय में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाइक पर सवार 4 लोगों की मौत

News Pratyaksh | Updated : Mon 22nd Apr 2024, 12:29 pm


लखीसराय जिले में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाइक पर सवार चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दुर्घटना मेदिनीचौकी थाना क्षेत्र के हैबतगंज गांव के निकट हुई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।