बिहार में दहेज की राशि कम मिलने पर नाराज वर पक्ष ने दुल्हन के भाई की जमकर पिटाई कर दी:
इस घटना में दुल्हन का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना नवादा जिला के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमनाथ मंदिर परिसर की है। घायल युवक की पहचान कौआकोल थाना क्षेत्र के गोलाबड़राजी गांव निवासी राजेश चौधरी के पुत्र राजीव कुमार के रूप में की गई है। इस घटना से आहत होकर लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया।घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सोमनाथ मंदिर में राजीव की बहन की शादी होने वाली थी। वर पक्ष को तिलक में 30 हजार रुपये कम दिए गये। इस वजह से वर पक्ष ने शादी से पहले 30 हजार रुपयों की मांग कर दी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में वाद-विवाद होने गया। फिर देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया और फिर वरपक्ष ने दुल्हन के भाई राजीव कुमार की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में राजीव गंभीर रूप से घायल हो गये। आननफानन में परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भारती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इधर, मारपीट में जख्मी युवक का इलाज नवादा सदर अस्पताल में जारी है। इस घटना से आहत होने के बाद दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया है। लड़की के शादी से मना करने के बाद दोनों पक्ष के लोग परेशान हो गये। गांव के और लड़का पक्ष एक दूसरे को मनाने की कोशिश में लग गये, लेकिन बात नहीं बनी। काफी मान-मुनौवल के बाद अंत में लड़का पक्ष को बिना शादी किये वापस लौटना पड़ा।

नई-जनरेशन Hyundai i20 का खुलासा : साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी Hyundai Motor कुछ समय से ब्राज़ीलियाई बाज़ार के लिए अपनी चौथी जनरेशन की Hyundai i20 को टीज कर रही है
Mon 15th Jun 2026, 01:17 pm
यूएस-ईरान शांति समझौते से शेयर बाजार झूमा; सेंसेक्स 1,112 और निफ्टी 335 अंक चढ़ा :
Mon 15th Jun 2026, 01:14 pm
बिहार के लोगों के लिए के लिए राहत भरी खबर है. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की फ्रंटलाइन मुजफ्फरपुर जिले से होकर आगे बढ़ रहा है.
Mon 15th Jun 2026, 01:14 pm
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान के साथ डील अब पूरी हो गई है। सभी को बधाई! मैं होर्मुज़ जलडमरूमध्य को बिना किसी शुल्क के खोलने की पूरी मंज़ूरी देता हूँ और साथ ही, अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी को तुरं
Mon 15th Jun 2026, 01:13 pm
मुजफ्फरपुर जिले के लाल आयुष झा भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। आपको बता दें कि इनके पिता कारगिल युद्ध में सेवा दे चुके हैं।
Mon 15th Jun 2026, 01:13 pm