बिहार में चार दिनों तक तेज गर्मी व लू प्रकोप
बिहार के लोगों को अगले चार दिनों तक गर्मी व लू से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने एक मई तक प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी व लू का अलर्ट जारी किया है। नालंदा में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। गर्मी से बचाव के लिए विभिन्न उपाय किए जा रहे हैं। गन्ने का रस और पानी लोगों को गर्मी से राहत दे रहा है। नगर निकायों ने भी सड़कों पर जगह-जगह प्याऊ लगाए हैं। टोटो चालक डोमन पासवान ने बताया कि इस बार गर्मी का प्रकोप बहुत ज्यादा है। तापमान में काफी वृद्धि हुई है। भीषण गर्मी की वजह से लोग घरों से कम ही बाहर निकल रहे हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। नगर निगम द्वारा लगाए गए प्याऊ से लोगों को काफी राहत मिल रही है। इसी प्रकार एक राहगीर रेणू देवी ने कहा कि इस बार गर्मी अधिक है। दिन में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। हालांकि जगह-जगह प्याऊ आदि की व्यवस्था है। इसके चलते कुछ राहत है।मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों तक बिहार में लू का प्रकोप जारी रहेगा। लोगों को गर्मी से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

कच्चे तेल में उछाल के बीच एमसीएक्स पर सोना ₹1,50,600 और चांदी ₹2,37,600 तक लुढ़के : वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आए भारी उछाल और पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारतीय बाजारों में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट
Tue 28th Apr 2026, 11:56 am
महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ता (ATS) ने 27 अप्रैल को मीरा रोड के नया नगर इलाके में अस्मिता ग्रैंड मेंशन के पास दो सुरक्षा गार्ड पर हुए हमले की जांच शुरू कर दी है. सुरक्षा एजेंसियां इसे एक संभावित 'लोन वुल्फ' टेरर अटैक मान रही हैं.महाराष्ट्र एटीएस ने बत
Tue 28th Apr 2026, 11:56 am
भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल के समर्थन में निकाला विरोध मार्च तो आतिशी ने पूछा महिलाओं के खाते में कब आएंगे 2500 : दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र से पहले सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल के
Tue 28th Apr 2026, 11:55 am
#newspratyaksh #bihar बेतिया के चनपटिया सीट से कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने 'आपका विधायक-आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन किया. यह कार्यक्रम मझौलिया के गढ़वा बजार के एक बगीचा परिसर में किया गया, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. सभी विभाग के अलग अ
Tue 28th Apr 2026, 11:54 am
#newspratyaksh #bihar #NitishKumar पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज (मंगलवार, 28 अप्रैल) 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचे. उनके साथ जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद थे. दोनों ने करीब एक घंटे तक पूरे आवास का निरीक्षण किया. जानकारी मिल
Tue 28th Apr 2026, 11:49 am