#newspratyaksh #ArvindKejriwal #JAWAN #sahrukhkhan
सीएम अरविंद केजरीवाल इन दिलों अमृतसर दौरे पर है. जहां उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ की जमकर तारीफ की. सीएम ने कहा कि अभी तक उन्होंने ये फिल्म देखी तो नहीं है लेकिन इसकी काफी तारीफ सुनी है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, ‘फिल्म में जैसे शाहरुख खान कहते हैं कि कोई वोट मांगने आए तो धर्म के नाम पर वोट मत देना..जाति के नाम पर वोट मत देना. बल्कि जब भी कोई वोट मांगने आए तो उससे सवाल करो कि क्या आप मेरे बच्चों को अच्छी शिक्षा दोगे. मेरा परिवार बीमार है तो अच्छा इलाज का इंतजाम करोगे. तो ऐसा ही होना चाहिए.’अरविंद केजरीवाल ने आगे ये भी कहा कि आज 75 साल के बाद भी देश में एक ही पार्टी ऐसी है जो ठोक बजा कर ये बात कहती है कि आप हमें वोट दो..क्योंकि हम आपके बच्चों को अच्छी शिक्षा देंगे और ऐसा कहने वाली सिर्फ आम आदमी पार्टी ही है.बात करें फिल्म ‘जवान’ की तो फिल्म ने पहले दिन 75 करोड़ रुपए की शानदार कमाई के साथ ओपनिंग की थी. वहीं अब इसे रिलीज हुए 7 दिन बीत चुके हैं. इन सात दिनों में फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं. अब अगर ये फिल्म आज यानि 7वें दिन 21.50 करोड़ कमा लेती है तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 366.08 करोड़ रुपए हो जाएगा.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm