जमुई में टाउन थाना क्षेत्र के अंबा और सिमरिया गांव के बीच 28 नंबर पुलिया के नीचे से ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार की देर संध्या एक अज्ञात महिला का सिर कटा शव बरामद हुआ। वहीं बरामद शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर मामले की छानबीन में जुट गई। शव के गर्दन से ऊपर का भाग घटनास्थल पर नहीं रहने के कारण मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई। वहीं मृत महिला की उम्र प्रथम दृष्टया से करीब 30 वर्ष प्रतीत होती है। मृत महिला पीले रंग का लेगिंग्स पहनी हुई है। शव के बायें पैर में एक बिछिया है। शव एक साड़ी से ढंका हुआ मिला है।स्थानीय लोगों का कहना है कि मंगलवार की देर शाम स्थानीय लोग शौच के लिए अंबा और सिमरिया गांव के बीच स्थित 28 नंबर पुलिया के पास गये थे। तभी उनकी नजर पुलिया के नीचे एक पीला कलर की साड़ी से एक महिला की ढकी हुई लाश पर पड़ी। घटना की जानकारी उनलोगों ने स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही टाउन थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर मौजूद टाउन थानाध्यक्ष ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। शव के गर्दन से ऊपर का भाग घटनास्थल पर नहीं रहने के कारण मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। मृत महिला की पहचान के लिए पुलिस आसपास के थानों में मृत महिला के फोटो को भेजा है। इसके साथ ही जमुई पुलिस द्वारा मृत महिला की पहचान सुनिश्चित कराने हेतु सोशल मीडिया वेबसाइट्स के माध्यम से भी प्रसारित की जा रही है। इधर सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर अंबा सिमरिया गांव स्थित 28 नंबर पुलिया के नीचे से सिर कटी एक अज्ञात महिला की शव बरामद की गई है। जिसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस हर पहलू पर मामले की जांच कर रही।

नई-जनरेशन Hyundai i20 का खुलासा : साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी Hyundai Motor कुछ समय से ब्राज़ीलियाई बाज़ार के लिए अपनी चौथी जनरेशन की Hyundai i20 को टीज कर रही है
Mon 15th Jun 2026, 01:17 pm
यूएस-ईरान शांति समझौते से शेयर बाजार झूमा; सेंसेक्स 1,112 और निफ्टी 335 अंक चढ़ा :
Mon 15th Jun 2026, 01:14 pm
बिहार के लोगों के लिए के लिए राहत भरी खबर है. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की फ्रंटलाइन मुजफ्फरपुर जिले से होकर आगे बढ़ रहा है.
Mon 15th Jun 2026, 01:14 pm
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान के साथ डील अब पूरी हो गई है। सभी को बधाई! मैं होर्मुज़ जलडमरूमध्य को बिना किसी शुल्क के खोलने की पूरी मंज़ूरी देता हूँ और साथ ही, अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी को तुरं
Mon 15th Jun 2026, 01:13 pm
मुजफ्फरपुर जिले के लाल आयुष झा भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। आपको बता दें कि इनके पिता कारगिल युद्ध में सेवा दे चुके हैं।
Mon 15th Jun 2026, 01:13 pm