ग्रामीण विकास विभाग के दो इंजीनियर भी ईडी के राडार पर रहे :
झारखंड ग्रामीण विकास विभाग में फैले भ्रष्टाचार की परत दर परत ईडी के द्वारा खोले जा रहे हैं. वहीं, इस विभाग में भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी मजबूत हैं इसका अंदाजा ईडी की कार्रवाई में नजर आ रहा है. सोमवार को हुई छापेमारी में जहां 35 करोड़ 23 लाख रुपए मिले तो मंगलवार को उसी फेहरिस्त को जब ईडी ने आगे बढ़ाया तो फिर 2 करोड़ 14 लाख रुपए ईडी को मिले. साथ ही इस विभाग में फैले भ्रष्टाचार से संबंधित कई अहम दस्तावेज भी ईडी ने बरामद किए हैं जिनमे कई सफेदपोशों के चेहरे आने वाले दिनों में बेनकाब होते नजर आ सकते हैं.बता दें कि सोमवार को ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उनके करीबियों के यहां जब ईडी ने दबिश दी तो फिर एक बार नोटों का पहाड़ ईडी को मिला. साथ ही पदाधिकारियों और अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग से संबंधित कई कागजात और जमीन से जुड़े कई दस्तवेज और जेवरात भी ईडी ने बरामद किए. वहीं, ईडी की जांच में कई अहम जानकारियां भी सामने आईं. इन जानकारियों में ये बातें सामने आईं कि संजीव इंजीनियरों की मदद से निविदा (टेंडर) में कमीशन वसूलता था और इन पैसों को एकत्र करने का काम जहांगीर किया करता था.वहीं, ये पैसे सरकार में बैठे उपर के लोगों तक जाते थे. इसे लेकर बाकायदा पूरी मशीनरी संजीव लाल ने बना रखी थी. ईडी ने कोर्ट को ये भी जानकारी दी है की ईडी के द्वारा गिरफ्तार किए गए विरेंद्र राम (पूर्व ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर) ने ईडी को पूछताछ में बताया था कि कमीशन के करोड़ों रुपये सितंबर 2022 के महीने में उसने संजीव लाल को सौंप दिए गए थे. वहीं संजीव लाल के घर से 2 गाड़ियां भी बरामद की गई हैं, जिसका इस्तेमाल भले संजीव किया करता था, लेकिन वो गाड़ियां जहांगीर के नाम पर ही थीं. इन बातों की जानकारी ईडी ने पीएमएलए कोर्ट को दी है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm