Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

News Pratyaksh


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘‘कोई विश्वसनीयता नहीं बची है’’-केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

News Pratyaksh | Updated : Mon 18th Sep 2023, 03:15 pm
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘‘कोई विश्वसनीयता नहीं बची है’’। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि जदयू नेता को विपक्ष दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ के संयोजक के रूप में नामित नहीं किया जा रहा है। गिरिराज सिंह ने राज्य सरकार पर जातीय आधार पर लोगों को विभाजित कर वोट की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने हाल ही में बिहार के शिक्षा मंत्री द्वारा रामचरितमानस के बारे में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की भी निंदा की। केंद्रीय मंत्री ने ‘‘प्रधानमंत्री विश्वकर्मा’’ योजना के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में उन खबरों पर भी नाराजगी जताई जिसमें कहा गया है कि बागेश्वर बाबा को गया में समागम करने की अनुमति देने से प्रशासन ने इनकार कर दिया है।