News Pratyaksh


विपक्ष की दलों का गठबंधन अब तक नीतीश कुमार पर भरोसा नहीं कर पाया है: चिराग पासवान

News Pratyaksh | Updated : Mon 18th Sep 2023, 05:22 pm
विपक्ष की दलों का गठबंधन अब तक नीतीश कुमार पर भरोसा नहीं कर पाया है: चिराग पासवान
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद चिराग पासवान ने बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनता दल-यूनाटिड (जदयू) के गठजोड़ को विरोधाभासी बताते हुए रविवार को यहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सभी गठबंधनों को ‘धोखा’ देने का आरोप लगाया। पासवान ने कहा कि यही वजह है कि विपक्ष दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ अब तक नीतीश कुमार पर भरोसा नहीं कर पाया है।पासवान, कौशांबी में संदीपन घाट पर हाल में एक दलित परिवार के तीन लोगों की हत्या की घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जा रहे थे। उन्होंने यहां प्रयागराज हवाईअड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में यह टिप्पणी की।उन्होंने कहा, “बिहार में (राजद प्रमुख) लालू प्रसाद यादव के शासन में जंगलराज शब्द नीतीश कुमार द्वारा दिया हुआ है। ये दोनों नेता एक दूसरे के विरोध की राजनीति करते रहे हैं। आज केवल सत्ता के लालच में ये दोनों एक दूसरे के साथ आए हैं।”