Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

News Pratyaksh


नवादा में भी भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त

News Pratyaksh | Updated : Tue 11th Jun 2024, 12:49 pm


नवादा में भीषण गर्मी और उमस के सितम ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। रोहिणी नक्षत्र ने तो आसमान से आग उगला ही और अब मृगशिरा नक्षत्र का आगाज भी प्रचंड गर्मी से हुआ है। रोहिणी के बाद राहत की रही-सही उम्मीद भी इन दिनों की गर्मी ने ध्वस्त कर रखा है। अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा और जबकि यह 48 डिग्री सेल्सियस का रियल फील कराता रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर रहा। न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सर्वाधिक स्तर है। सूर्य के तेवर सुबह से ही तल्ख रहे और उमस भरी गर्मी भी सताती रही। इधर, मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक तीखी गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। सुबह 8 बजे से ही हालात इस कदर बिगड़ गए कि तापमान 45 डिग्री के पार जा पहुंचा और तब से ही लोग घरों में दुबक गए। दोपहर को ऐसा लगा मानो जैसे शहर में कर्फ्यू लगा हो। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार लेकर गुरुवार तक तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।