Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

News Pratyaksh


डॉक्यूमेंट खुद चेक करेंगे ACS सिद्धार्थ :

News Pratyaksh | Updated : Wed 15th Jan 2025, 12:00 pm

डॉक्यूमेंट खुद चेक करेंगे ACS सिद्धार्थ :
शिक्षा विभाग ने बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है. कुल 1.90 लाख शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया शुरू हुई है. यह एक बड़ी संख्या है और इस प्रक्रिया को सुचारू ढंग से चलाने के लिए शिक्षा विभाग ने कई अहम कदम उठाए हैं. बता दें, 10,470 विशेष शिक्षकों, जो गंभीर बीमारी, दिव्यांगता, विधवा के आधार पर ट्रांसफर के लिए आवेदन दिए हैं उनके तबादले की जिम्मेदारी अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने स्वयं ली है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ खुद इन शिक्षकों की मार्कशीट और अन्य प्रमाण पत्रों की जांच करेंगे. इसके बाद शेष 1.80 लाख शिक्षकों के तबादले की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारियों यानी डीईओ को दी गई है. अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ हर महीने 5-8 दिनों के अंतराल पर ट्रांसफर लिस्ट जारी करेंगे. इसके बाद मुख्यालय में सभी आवेदनों को सूचीबद्ध किया जाएगा और फिर डीईओ को भेजा जाएगा. डीईओ शिक्षकों को प्रखंड और प्रखंड शिक्षा अधिकारी शिक्षकों को स्कूल आवंटित करेंगे.दूसरी तरफ, बिहार में 68 हजार से अधिक शिक्षकों की नौकरी खतरे में है. ये सभी शिक्षक दूसरे राज्यों के रहनेवाले हैं. दूसरे राज्य के प्रमाण पत्र के आधार पर न केवल बिहार में शिक्षक बने हैं, बल्कि आरक्षण का भी लाभ उठाया है. इनमें सबसे अधिक 24 हजार शिक्षक बीपीएससी परीक्षा देकर बहाल हुए हैं. अब शिक्षा विभाग 68 हजार से अधिक शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच करेगा. जांच के दौरान जिन शिक्षकों के सर्टिफिकेट संदिग्ध पाए जाएंगे, उन्हें होल्ड किया जाएगा. इस दौरान ये शिक्षक नौकरी करते रहेंगे. जांच के दौरान प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने के बाद सख्त एक्शन लिया जाएगा और उनसे सैलरी की रिकवरी भी की जाएगी.