आज से तीसरे चरण प्रगति यात्रा, सीएम नीतीश खगड़िया को देंगे बड़ी सौगात:
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब तक दो चरणों में प्रगति यात्रा पूरी कर चुके हैं। आज यानी गुरुवार से वह खगड़िया से तीसरे चरण की यात्रा का शुभारंभ करेंगे। यहां वह कई योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे। तीसरे चरण की यात्रा 29 जनवरी तक चलेगी। सीएम इस दौरान नौ जिलों की यात्रा करेंगे। मंडिमंडल सचिवालय की ओर से इसके लिए लेटर भी जारी कर दिया गया था। इसके अनुसार, सीएम पांच दिन मधेपुरा में रात्रि विश्राम करेंगे। जबकि आज सीएम खगड़िया जाकर वापस पटना लौट जाएंगे। दो दिन बाद बेगूसराय जाएंगे और वापस पटना लौट जाएंगे। वहीं 20 जनवरी को सुपौल जाएंगे। 21 जनवरी को किशनगंज, 22 जनवरी को अररिया जाएंगे। इस तीनों जिले की यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार मधेपुरा में ही रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 23 जनवरी को सहरसा जाएंगे लेकिन वापस पटना आ जाएंगे। इसके बाद 27 जनवरी को पूर्णिया और 28 जनवरी को कटिहार जाएंगे लेकिन दोनों दिन मधेपुरा में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 29 जनवरी को मधेपुर में कई योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास कर वापस पटना लौट जाएंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज खगड़िया जाएंगे। यहां वे नए साल में 400 करोड़ की सौगात जिले वासियों को देंगे। मुख्यमंत्री की इस यात्रा को लेकर तैयारियां जोड़ों पर है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा सभी तैयारी अंतिम चरण में है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 जनवरी को खगड़िया में सैकड़ो योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महेशखुंट में लगभग 43 करोङ की लागत से बनकर तैयार पशु आहार कारखाना का उद्घाटन करेगें। सुधा के द्वारा खोले गए इस कारखाना में 300 मीट्रिक टन पशु आहार का उत्पादन प्रतिदिन किया जायेगा। इस पशु कारखाना के खुलने से जिले में रोजगार की संभावना जगी है। वहीं वे अलौली प्रखंड में बागमती नदी स्थित गढ घाट में 39 करोड़ की लागत से बनने वाले आरसीसी पुल का भी शिलान्यास करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री शहर में करीब 40 करोड़ की राशि से बनकर तैयार महिला आईटीआई कॉलेज का भी उद्घाटन करेंगे।

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में
Sat 13th Jun 2026, 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm