इस जिले के बड़े हिस्से में 5 घंटे तक बिजली रहेगी गुल :
नालंदा में आज मंगलवार को बिजली आपूर्ति में व्यापक व्यवधान की संभावना है, जिसके कारण छह प्रमुख फीडरों से बिजली आपूर्ति पांच घंटों तक बाधित रहेगी. यह व्यवधान शीतकालीन मेंटेनेंस कार्यक्रम के तहत 132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र नालंदा में आवश्यक रखरखाव काम के कारण होगा. बिहारशरीफ संचरण प्रमंडल के कार्यकारी अभियंता शिशिर शंकर के अनुसार, आज सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलने वाले इस मेंटेनेंस कार्य के दौरान नालंदा, रैतर, सैदपुर, बेन, मेघीनगवां और पटेल एग्री राइस मिल फीडर प्रभावित रहेंगे.विभाग के अनुसार, यह मेंटेनेंस काम आगामी गर्मी के मौसम से पहले बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए किया जा रहा है. इस दौरान ट्रांसफार्मर और अन्य महत्वपूर्ण उपकरणों की जांच की जाएगी, जिससे भविष्य में बिजली आपूर्ति में होने वाली अनियमितताओं को कम किया जा सके. उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे इस अवधि के लिए ऑप्शनल व्यवस्था सुनिश्चित करें. विभाग ने आश्वासन दिया है कि निर्धारित समय के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm