शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने मोतिहारी डीईओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है :
शिक्षा विभाग इन दिनों एक्शन मोड में है. अनियमितता में शामिल स्कूल या शिक्षकों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है. शिक्षा विभाग की तरफ से एक्शन का एक ऐसा ही मामला मोतिहारी से सामने आया है, जहां स्कूलों में बेंच-डेस्क की आपूर्ति में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है. मामले में वर्तमान जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है.शिक्षा विभाग के मुताबिक, पूर्वी चंपारण जिले में सरकारी स्कूलों में बेंच-डेस्क की आपूर्ति में भारी अनियमितताएं पाई गई हैं. जिलाधिकारी ने जिले के अलग-अलग सरकारी स्कूलों में आपूर्ति किए गए बेंच-डेस्क की जांच की, जिसमें उनकी गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई. इसको लेकर सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी आवाज उठाई थी. विधायकों ने आरोप लगाया था कि इस घोटाले में करोड़ों रुपये की सरकारी धनराशि का दुरुपयोग किया गया है.मामले की जांच की गई, जिसमें सामने आया कि पूर्व डीईओ के कार्यकाल में एक डेटा ऑपरेटर के परिजनों के नाम पर तीन कंपनियां खोली गई थीं. इन कंपनियों को बिना कोई बेंच-डेस्क की आपूर्ति किए ही लाखों रुपये का अग्रिम भुगतान कर दिया गया था. इस मामले में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने कड़ी कार्रवाई करते हुए वर्तमान डीईओ संजीव कुमार के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.तीन दिन पहले मोतिहारी जिले के रामगढ़वा BEO रामाधार पांडेय पर रिश्वत लेने के आरोप में कड़ी कार्रवाई की गई. रामगढ़वा बीईओ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह एक शिक्षक से रिश्वत की मांग करते हुए दिखाई दे रहे थे. वीडियो के सामने आने के बाद मोतिहारी के डीईओ ने शिक्षा विभाग को इस मामले की गंभीरता से जांच करने की अनुशंसा की. इसके बाद प्राथमिक शिक्षा निदेशक पंकज कुमार ने BEO को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और उनका मुख्यालय मुजफ्फरपुर के DEO कार्यालय में स्थानांतरित कर दिया.

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm