रांची टाटा रोड पर भीषण हादसा : रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. यह भीषण हादसा तमाड़ थाना क्षेत्र के रड़गांव के पास हुआ. मृतकों में जमशेदपुर के गोलमुरी निवासी 25 वर्षीय रितु राज कुमार और 20 वर्षीय जान्हवी कुमारी शामिल हैं, जबकि रितु राज की बहन रोहिणी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई.जानकारी के अनुसार, वैगनआर कार में सवार होकर तीन लोग जमशेदपुर से रांची में एक शादी समारोह में गए थे. सोमवार की सुबह तीनों कार से जमशेदपुर वापस लौट रहे थे, तभी रड़गांव के पास खड़ी एक ट्रेलर में कार ने पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चकनाचूर हो गई और कार में सवार तीनों लोग कार में फंस गए.हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तमाड़ पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही तमाड़ थाना प्रभारी रोशन झा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को बाहर निकाला. जिसमें रितु राज और जान्हवी कुमारी की मौत हो चुकी थी, जबकि रोहिणी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई थी. थाना प्रभारी ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया.बताया जा रहा है कि रोहिणी सिंह की हालत गंभीर है. थाना प्रभारी रोशन झा ने बताया कि उन्हें स्थानीय ग्रामीणों ने सूचना दी कि रड़गांव के पास खड़ी ट्रेलर से एक कार टकरा गई है. दुर्घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार के अंदर तीन लोग फंस गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने दो शवों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल भेजा. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार के कारण दुर्घटना हुई है. उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm