पति ने कहा- तीन दरिंदों ने दुष्कर्म के बाद मुंंह में मिट्टी डालकर मारा :
जहानाबाद के परस बीघा थाना क्षेत्र की एक महिला की निर्मम हत्या से हड़कंप मच गया। आरोप है कि पहले उसका दुष्कर्म किया गया फिर उसकी हत्या कर दी गई। अब मृत महिला के पति ने लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस महिला के शव को कब्जा में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद गांव में दो पक्षों में तनाव व्याप्त हो गया। बताया जा रहा है कि 30 वर्षीय महिला शौच के लिए अपने घर से निकली थी इसके बाद वह घर नहीं लौटी तो उसके परिवार के सदस्यों ने खोजबीन किया काफी खोजबीन के बाद भी जब महिला नहीं मिली तो इसकी सूचना थाना में दिया ।सुबह में लोगों ने देखा कि गांव से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक पैन के किनारे महिला का शव पड़ा हुआ मिला। पति का कहना है कि उसकी पत्नी का गांव के ही तीन लोगों के साथ अवैध संबंध था। इसका वह विरोध करता था। रविवार रात वह घर से शौच करने के लिए निकली थी। आशंका है कि दो-तीन युवकों ने उसके पत्नी के साथ पहले रेप किया फिर उसके उसकी हत्या गला दाबकर एवं मुंह में मिट्टी डालकर कर दिया। इस संबंध में पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का खुलासा हो पाएगा। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।इधर, घटना के बाद महिला के मायके लोगों ने शव उठाने के दौरान काफी हंगामा किया। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच प्रारंभ कर दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चे छोड़कर चली गई। परिजन हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में
Sat 13th Jun 2026, 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm