देवघर में लड़की का शव मिलने सनसनी : देवघर: जिला के कुंडा थाना इलाके में सोमवार को एक लड़की का शव मिला है. इस घटना को लेकर इलाके में सनसनी है. शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है. पुलिस अग्रतर कार्रवाई कर मामले की जांच में जुट गयी है.इस मामले को लेकर कुंडा थाना प्रभारी संतोष मंडल ने बताया कि कुंडा थाना क्षेत्र के चितोलोढ़ीया गांव के बेल्डिंग मोड़ के पास एक झाड़ी के पीछे से एक शव को बरामद किया गया है. ये शव एक लड़की का है लेकिन लाश की स्थिति काफी खराब और क्षत विक्षत अवस्था में है. जिससे शव की पहचान नहीं हो पाई है.वहीं पुलिस शव की पहचान को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. इसके अलावा पिछले कुछ दिनों में मिसिंग केस से मिलान कर शव की पहचान करने में जुटी हुई है. प्राथमिक दृष्टया ऐसा लग रहा है कि इसकी हत्या की गई है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौत का असली कारण क्या है.सोमवार की सुबह ग्रामीणों को झाड़ियां के पीछे एक शव दिखा. जिसके बाद लोगों ने तुरंत ही पुलिस को सूचित किया. पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस के मुताबिक इसकी हत्या कुछ दिन पहले की गई है और शव को छुपाने के लिए झाड़ियों के पीछे फेंक दिया गया होगा. वहीं शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है, स्थानीय लोग पुलिस से इलाके की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm