लातेहार में सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत, 5 घायल : लातेहार: जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेन्हा गांव के पास मंगलवार को एनएच 39 पर दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई. घटना में एक ट्रक के चालक और दूसरे ट्रक के खलासी की मौत हो गई. जबकि ट्रक पर सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं. मृतकों की पहचान लातेहार थाना क्षेत्र के धनकरा गांव निवासी ड्राइवर रानू उरांव और उत्तर प्रदेश निवासी ट्रक खलासी अंकुल कुमार के रूप में हुई है.बताया जाता है कि जमशेदपुर से सीमेंट लेकर एक ट्रक लातेहार की ओर आ रहा था. वहीं, दूसरा ट्रक रांची की ओर जा रहा था. इसी बीच चंदवा थाना क्षेत्र के सेन्हा के पास दोनों ट्रकों में जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के आगे का भाग चकनाचूर हो गया और ट्रक पर सवार सभी लोग गाड़ी में ही फंस गए. बाद में स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी चंदवा पुलिस को दी गई.सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस के द्वारा जेसीबी के माध्यम से ट्रक में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. सभी घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से चंदवा अस्पताल भेजा गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहनों की तेज रफ्तार के कारण यह दुर्घटना हुई है. पुलिस इंस्पेक्टर रणधीर कुमार ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. दुर्घटना के बाद ट्रकों को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू बना दिया गया है. वहीं, मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.दूसरी घटना जिले के बारियातु थाना क्षेत्र के नचना गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर हुई है. यहां मोटरसाइकिल सवार युवकों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इस घटना में एक युवक की मौत हो गई है. जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मृतक की पहचान संजीत उरांव के रूप में हुई है. जबकि घायल संदीप उरांव और अरुण उरांव है. सभी बारियातु थाना क्षेत्र के छापाटोला गांव के रहने वाले हैं. घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm