इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग, एक व्यक्ति झुलसा : हजारीबाग: जिले के इचाक थाना क्षेत्र अंतर्गत करियातपुर बैंक ऑफ इंडिया के निकट इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग लग गई. घटना में लगभग डेढ़ करोड़ रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है. आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को 4 से 5 घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी.बताया जाता है कि रात के लगभग 12.00 से 12.30 के बीच शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लग गई. आग कुछ इस कदर फैल गई कि पूरे दुकान को ही अपने आगोश में ले ली. घटना में इलेक्ट्रॉनिक, हार्डवेयर समेत अन्य सामान जलकर राख गया. ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया है. आग पर काबू पाने में टीम को लगभग 4 घंटे से अधिक का समय लग गया. लोगों का कहना है कि अगर आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो निकट के बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच समेत कई दुकान भी आग के लपेटे में आ सकती थी.इधर, आग बुझाने के दौरान दुकान संचालक प्रकाश कुमार भी झुलस गए. जिन्हें इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया. डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत सामान्य है. स्थानीय लोगों की मानें तो यह आजगनी की घटना शॉर्ट सर्किट से हुई है. देर रात्रि तक घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा के उचित इंतजाम किया जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना को रोका जा सके.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में
Sat 13th Jun 2026, 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm