सड़क दुघर्टना में छात्रा की मौत के बाद जमकर बवाल :
हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के धोघट्टी में कोचिंग जा रही एक छात्रा को बस ने रौंद दिया, जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे एक स्थान से दूसरे स्थान जाने में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।मृतक छात्रा की पहचान काजीपुर थाना क्षेत्र के निवासी नरेश शर्मा की 13 वर्षीय पुत्री अंजू कुमारी के रूप में हुई है। बताया गया है कि अंजू आठवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी और वह कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी। जैसे ही वह काजीपुर थाना क्षेत्र के धोघट्टी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर पहुंची, तेज रफ्तार और अनियंत्रित बस ने उसे कुचल दिया। इसके बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क पर आगजनी की और जमकर नारेबाजी की, जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन गुस्साए लोगों के बीच चार घंटे से अधिक समय तक हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग जाम रहा। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की घटना भी सामने आई, और कुछ ड्राइवरों के साथ मारपीट की गई। पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद लोग सड़क को नहीं खोलने को तैयार थे।स्थानीय पुलिस ने बताया कि छात्रा की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं, स्थिति को शांत करने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग
Fri 31st Jul 2026, 01:14 pm
2.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ
Fri 31st Jul 2026, 01:13 pm
मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
सखुआ महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, महापौर ने उद्घाटन स्थल इक्कीसो महादेव का किया निरीक्षण
Fri 31st Jul 2026, 01:11 pm