News Pratyaksh


जामताड़ा में मौसम का मिजाज बदला :

News Pratyaksh | Updated : Thu 20th Mar 2025, 05:44 am

जामताड़ा में मौसम का मिजाज बदला : यहां जामताड़ा में अचानक मौसम ने करवट ली है, सुबह से ही गरज के साथ हल्की बारिश हो रही है. सुहाने मौसम के साथ वातावरण भी ठंडा हो गया है. जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है देश के अन्य भागों में इसका असर देखने को मिल रहा है. मगर झारखंड में मौसम सुहाना हो गया है.जामताड़ा के मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है. रात तक मौसम जो सूखा था और गर्मी थी, सुबह होते ही अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. सुबह से ही गरज के साथ हल्की बारिश भी शुरू हो गई. सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक करने वाले, स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को परेशानी जरूर उठानी पड़ी. लेकिन मौसम के मिजाज बदलने से वातावरण सुहाना हो गया और जो तेज धूप थी उससे लोगों को राहत मिली.मार्च के महीने में ही तापमान काफी बढ़ गया और तेज धूप से धरती भी तपने लगी थी. अधिक गर्मी से लोगों को काफी परेशानी भी हो रही थी कि अचानक मौसम के मिजाज बदलने से वातावरण में नमी आई है. बताया जाता है कि जामताड़ा का अधिकतम तापमान 35 डिग्री चला गया था जो कि लोगों के लिये चिंता का विषय था, फिलहाल मौसम में आई तबदीली से लोग काफी राहत महसूस कर रहे हैं.