मंईयां सम्मान योजना की 3 किस्तें (7500 रुपए) एक साथ पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे हैं. एक ओर 38 लाख महिलाएं खुशी से झूम रहीं हैं, तो बाकी महिलाएं मंईयां सम्मान का पैसा नहीं मिलने से निराश हैं. चिंतित भी हैं. पैसे अकाउंट में न आने की वजह जानने और समाधान पाने के लिए महिलाएं ब्लॉक के चक्कर काट रहीं हैं. विभिन्न कारणों से हजारों महिलाओं के नाम भी लाभुक की सूची से हटायें जा रहें है. ऐसे में आपकी एक छोटी से चूक आपको मिलने वाले 2500 रुपए से वंचित कर सकती है.विभाग ने 3 माह के 7500 रुपए डीबीटी के माध्यम से लाभुकों के खाते में भेज दिये हैं. बड़ी संख्या में ऐसी भी लाभुक हैं, जिन्होंने केवाईसी नहीं करवाया है, उनके अकाउंट में पैसे नहीं पहुंचे हैं. सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड का बैंक अकाउंट से लिंक होना भी जरूरी होता है. इसलिए बैंक जाकर पता कर लें कि आपका अकाउंट आधार से लिंक है या नहींमंईयां सम्मान योजना के लिए आये आवेदनों की विभिन्न जिलों में चरणबद्ध तरीके से सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है. सत्यापन के दौरान अगर किसी प्रकार की कोई त्रुटि मिलती है, तो उसे पेंडिंग लिस्ट में डाल दिया जा रहा है. वैसी महिलाओं के भी नाम इस लिस्ट से हटाये जा रहे हैं, जो इस योजना का लाभ पाने की योग्य नहीं हैं. अगर आप योजना का लाभ लेने के योग्य हैं और आपके आवेदन में भी कोई त्रुटि नहीं है, फिर भी आपका नाम लिस्ट से हटा दिया गया है, तो आप हेल्पलाइन नंबर (1800-890-0215) पर कॉल करके या प्रखंड कार्यालय में जाकर इसकी शिकायत कर सकतीं हैं. जांच के बाद अगर आपका दावा सही रहा, तो आपके बैंक अकाउंट में पैसे आने लगेंगे.

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm