Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

News Pratyaksh


झारखंड में साहेबगंज जिले में 28वर्षीय युवक की गोली मार कर हत्या!

News Pratyaksh | Updated : Thu 21st Sep 2023, 02:25 pm
झारखंड में साहेबगंज जिले के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र में 28वर्षीय युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। बुधवार की रात अपराधियों ने जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के साक्षरता चौक स्थित पुराना खादी भंडर के पीछे इस घटना को अंजाम दिया। मृतक की पहचान 28वर्षीय राकेश शर्मा के रूप में की गई है। बताया गया है कि तीन लोग बाइक पर घायल युवक को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन उसे गेट के पास छोड़ कर भाग गए। युवक के शरीर से खून निकल रहा था।अस्पताल कर्मियों ने खून से लथपथ युवक को देखकर डॉक्टर सूचना दी। डॉक्टरों ने तुरंत युवक की जांच की, तो पता चला कि युवक की मौत हो चुकी है। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से स्थानीय थाने को सूचना दी गईयुवक की पहचान कर परिजनों को घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद मृतक का परिवार अस्पताल पहुंचा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई ने पुलिस को आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी अभियान चला रही है।इससे पहे भी क्षेत्र में अपराधियों की ओर से लगातार कई घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। पिछले दिनों जेल के पीछे अवैध रूप से जमीन कब्जा मामले में दिन दहाड़े एक युवक पर अपराधियों ने वार किया था। इन घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।