Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

News Pratyaksh


कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया दूसरा मंगला जुलूस :

News Pratyaksh | Updated : Wed 26th Mar 2025, 08:49 am

कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया दूसरा मंगला जुलूस : केंद्रीय रामनवमी महासमिति खूंटी के तत्वाधान में मंगलवार देर शाम दूसरी मंगला जुलूस निकाला गया, जिसमें कई अखाड़े के लोग शामिल थे. विभिन्न अखाड़ों के खिलाड़ी गाजे-बाजे, अस्त्र-शस्त्र व महावीर झंडे के साथ जुलूस में शामिल हुए. मंगला जुलूस नेताजी चौक से प्रारंभ होकर कर्रा रोड, आजाद रोड, भगत सिंह चौक पहुंचकर समाप्त हुआ.इससे पहले जुलूस में शामिल महासमिति के सदस्यों के अलावा जय भवानी समिति, क्लब सुपर स्टार, बजरंग मंडली, मिलन क्लब, श्रीराम सेवा समिति, जय मां शक्ति मंडली बड़ाईक टोली, महावीर मंडल भट्टी रोड, स्टार क्लब मोहनाटोली, यंग मोणार्क नेताजी चौक समेत कई अखाड़ों के खिलाड़ी अस्त्र-शस्त्र के अलावा कई तरह के खेल दिखाए. जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे.इधर, प्रशासन ने मंगला जुलूस को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे. सुरक्षा की कमान एसडीएम दीपेश कुमारी, डीएसपी वरूण रजक, थाना प्रभारी मोहन कुमार समेत बीडीओ, सीओ संभाले हुए थे. उधर, आजाद रोड में मंगला जुलूस के स्वागत में विनोद जायसवाल, संजय जायसवाल व चौधरी मेडिकल के संचालकों के द्वारा पानी, चना और ठंडे की व्यवस्था की गई थी. जुलूस का नेतृत्व अनूप साहू, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार, महामंत्री जितेंद्र कश्यप, कार्यकारी महामंत्री मुकेश जायसवाल समेत संरक्षक मंडली के सदस्य और अन्य पदाधिकारी कर रहे थे.