हजारीबाग हिंसा पर पुलिस का एक्शन : जुलूस के दौरान पत्थरबाजी, हंगामा, तोड़फोड़ और फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. सदर थाना में मजिस्ट्रेट के आवेदन पर 30 नामजद सहित 300 अज्ञातों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिकी में लोगों को नियंत्रित करने के लिए दो राउंड फायरिंग करने की जानकारी दी गई है. वहीं, एक दर्जन लोग घायल हुए हैं. इनमें वरीय पुलिस अधिकारी, जवान और अन्य लोग शामिल है.प्राथमिकी में विवाद का केंद्र पंच मंदिर चौक के समीप अशोक चौक को बनाया गया है. मंगला जुलूस के दौरान ग्वालटोली चौक का जुलूस वहां से गुजरा था. अशोक चौक पर रात करीब 10 बजे जुलूस के गुजरने के दौरान आपत्तिजनक गाना बजाने का आरोप लगाया गया. मस्जिद रोड सहित अन्य क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है.सदर थाना में शांति समिति और सद्भावना की बैठक बुलाई गई. बैठक में जिला प्रशासन की ओर से दोनों पक्षों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि जिस किसी ने भी नियम व विधि व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करेंगे, उसे गंभीर अंजाम भुगतने होंगे. बैठक में दोनों पक्षों के लोग शामिल हुए और कई सुझाव भी जारी किए गए. 30 नामजद अभियुक्तों में दोनों समुदाय के लोग हैं.घटना के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है. जुलूस मार्ग में पड़ने वाले सभी घरों की तलाशी करने का निर्णय लिया गया है. शांति समिति की बैठक में इसके संदेश दिए गए हैं और तय किया गया कि जुलुस मार्ग की निगरानी ड्रोन से की जाएगी. जिस किसी के घर या छत पर पत्थर या अन्य आपत्तिजनक सामान मिलेंगे, उनपर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाएगा.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm