प्रवर्तन निदेशालय ने भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता के घर पर की छापेमारी :
राजधानी पटना में बिहार के एक बड़े इंजीनियर सहित उनके रिश्तेदारों के कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी आज सुबह से ही की जा रही है। भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता तारिणी दास के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम पहुंची है। यह छापेमारी फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के पूर्णेन्दु नगर स्थित आवास पर किया जा रहा है। कई गाड़ियों पर सवार होकर प्रवर्तन निदेशालय की टीम पूर्णेंदु नगर स्थित आवास पर पहुंची है और तलाशी ले रही है। छापेमारी के दौरान भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता (उतर) तारिणी दास के आवास के मुख्या द्वार बंद कर दिया है, ताकि न कोई अंदर से बाहर जा पाए और न कोई बाहर से अंदर आ सके। फिलहाल तलाशी का कार्य जारी है। उनपर आरोप है कि अपने कार्यकाल के दौरान वह गलत तरीके से संपत्ति अर्जित किया है। साथ ही साथ अवैध काली कमाई से अपने रिश्तेदारों के नाम से भी संपत्ति अर्जित की है।

संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग
Fri 31st Jul 2026, 01:14 pm
2.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ
Fri 31st Jul 2026, 01:13 pm
मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
सखुआ महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, महापौर ने उद्घाटन स्थल इक्कीसो महादेव का किया निरीक्षण
Fri 31st Jul 2026, 01:11 pm