पुरुष प्रधान क्षेत्र में इस महिला का है दबदबा: हमसे ना पूछो मंजिल मेरी, अभी तो सफर शुरू हुआ है, पूरी कायनात अभी बाकी है...किसी शायर की लिखी ये चंद पंक्तियां कोडरमा के मरकच्चो प्रखंड की सोनी देवी पर पूरी तरह से फीट बैठती है. जो पुरुषों के दबदबे वाले क्षेत्र में कदम रखकर लखपति दीदी की श्रेणी में आ खड़ी हुई हैं.जिला के मरकच्चो की रहने वाली महिला सखी मंडल से जुड़कर मोटर पार्ट्स की दुकान चलाकर न सिर्फ पैसे कमा रही है बल्कि बच्चों को बेहतर शिक्षा भी दे रही है. लाखों की आमदनी कर आज कोडरमा की सोनी देवी लखपति दीदी के नाम से जानी जाती हैं. उन्होंने प्रदेश की दूसरी महिलाओं के लिए सशक्तिकरण की एक मिशाल कायम की है. सोनी देवी ने सखी मंडल से जुड़कर न सिर्फ लोन लिया, बल्कि रोजगार की बारिकी भी सीखी. आज मरकच्चों में मोटर पार्टस की दुकान संचालित कर सोनी लाखों की आमदनी कर रही हैं.जेएसएलपीएस के सहयोग से सोनी 'राधा आजीविका सखी मंडल से जुड़ी और वहीं से उसे अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने की प्रेरणा मिली. मोटर पार्टस की दुकान में आम तौर पर भारी-भारी पार्टस होते हैं, जिसे उठाने और रखने में कठिनाई होती है. इसके अलावा पार्टस के अलग-अलग ब्रांड के अलग-अलग हिस्से को अलग-अलग रखना और ग्राहकों की डिमांड के अनुसार उसे देने के लिए व्हीकल इंजीनियरिंग से जुड़ी जानकारी जरूरी है. ऐसे में सोनी बखूबी अपने काम को लगन से कर रही हैं.सोनी देवी के पति प्रकाश कुमार गुप्ता मोटर साइकिल सर्विसिंग की दुकान चलाते थे, लेकिन उनकी आर्थिक तंगी दूर नहीं हो रही थी. बहरहाल सोनी देवी ने मोटर पार्ट्स की दुकान इसलिए खोली ताकि पति के सर्विसिंग गैरेज को सहयोग मिल सके और परिवार की आर्थिक आमदनी में इजाफा हो. सोनी के पति प्रकाश ने बताया कि पत्नी के द्वारा मोटर पार्टस की दुकान खोलने के बाद उनके यहां सर्विसिंग के लिए गाड़ियों की तादाद भी बढ़ गई है और एक अलग दुकान खुलने से आमदनी में बढ़ोत्तरी हुई है, जिससे बच्चोें की पढ़ाई लिखाई भी अच्छे स्कूल में हो पा रही है.आमतौर पर महिलाएं रोजगार के लिए कोई आसान सा साधन खोजती है, लेकिन सोनी मोटर पार्ट्स की दुकान खोलकर लाखों की आमदनी कर रही है और लखपति दीदी बनने का गौरव हासिल किया है. जिससे आस पड़ोस के लोग भी सोनी की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं. सोनी के पड़ोसी और वार्ड सदस्य भीष्म साहू ने बताया कि संघर्ष और मेहनत से सोनी देवी ने आज ये मुकाम हासिल की है, जो दूसरे के लिए प्रेरणास्रोत है.मोटर पार्ट्स की दुकान में सोनी देवी पंखा, मोटर समेत कई प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी बिक्री करती है. सखी मंडल से जुड़कर न सिर्फ मदद मिली बल्कि रोजगार के गुर भी सीखने को मिले.

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm