Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

News Pratyaksh


भवानीपुर में 2 दोस्तों ने एक-दूसरे को मार डाला :

News Pratyaksh | Updated : Fri 04th Apr 2025, 10:40 am

भवानीपुर में 2 दोस्तों ने एक-दूसरे को मार डाला :
भागलपुर के नवगछिया में गुरुवार (03 अप्रैल, 2025) की रात दो दोस्तों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी. इस घटना में दोनों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान करण पोद्दार और शुभम मिश्रा के रूप में की गई है. इनकी उम्र 16-17 साल के आसपास होगी. पूरी घटना रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव की है. घटना के पीछे का कारण पता नहीं चला है. बताया जाता है कि भवानीपुर गांव में गुरुवार की रात करीब 10:30 बजे आपसी किसी विवाद में बात इतनी बढ़ गई कि दो दोस्तों ने एक-दूसरे को गोली मार दी. घटना के बाद दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा गया. यहां से भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.उधर स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव के 7 से 8 लड़के एक जगह काली स्थान के पास कुएं के नजदीक हर दिन इकट्ठा होते थे. स्मैक का सेवन करते थे. माना जा रहा है कि यह वारदात नशे के सेवन के दौरान ही हुई है. घटना में दो लोगों की मौत के बाद मौके पर मौजूद अन्य लड़के फरार हो गए. दूसरी ओर इस घटना को जमीन के विवाद से भी जोड़ा जा रहा है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एफएसएल की टीम भी जांच कर रही है.पुलिस की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि रात करीब 10.30 बजे रंगरा थाने को इस घटना के बारे में सूचना मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन दोनों की मौत हो गई. मौके पर नवगछिया के पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने खुद पहुंचकर निरीक्षण किया. पूछताछ की गई. यह बात सामने आई है कि पांच दोस्त काली मंदिर के पास कुएं के नजदीक बैठे थे. किसी बात को लेकर विवाद हुआ और दो लोगों ने फायरिंग कर दी. वर्तमान में स्थिति सामान्य है फिर भी निगरानी रखी जा रही है.