Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

News Pratyaksh


देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को जोरदार टक्कर मारी, दोनों की मौत !

News Pratyaksh | Updated : Thu 21st Sep 2023, 02:46 pm
आरा-पटना नेशनल हाईवे पर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के मनभावन होटल के समीप मंगलवार की देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चाचा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि भतीजा ने इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार, मृतकों में पटना जिला के बिहटा थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी सुनील प्रसाद का 19 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार और दूसरा उसी गांव के निवासी ददन प्रसाद का 19 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार है। दोनों रिश्ते में चाचा-भजीता लगते थे। मृतको के परिजन संजय सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम वह दोनों बाइक से आरा घूमने के लिए आए थे। मंगलवार की देर रात जब दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। उसी दौरान मनभावन होटल के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इसके बाद कोईलवर थाना पुलिस द्वारा दोनों को आरा सदर अस्पताल लाया गया था। जहां चिकित्सक ने संजीत कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं जख्मी राहुल कुमार में इलाज के दौरान सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दम तोड़ दिया।