हर्ष फायरिंग में डांसर को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार
दरभंगा: जाले थाना क्षेत्र के जोगियारा गांव में शादी से पहले दूल्हा राजन कुमार सिंह और उसके पिता रामविनय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जाले थाना की पुलिस ने हल्दी मेंहदी के दौरान हर्ष फायरिंग में डांसर शानू की मौत के मामले में पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए जाले थानाध्यक्ष सन्दीप कुमार पॉल ने कहा आरोपियों को बेनीबाद थाना क्षेत्र के कोदई गांव से गिरफ्तार किया गया है। 19 अप्रैल की रात रामविनय सिंह के बेटे की हल्दी मेंहदी के प्रोग्राम में मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के तीनकोठिया मुहल्ला से चार डांसर को बुक करके बुलाया गया था। रात 11 बजे से शुरू हुई ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग में मंच पर डांस कर रही नर्तकी शानू खान को पेट मे गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में थानाध्यक्ष के बयान पर 10 नामजद और 8 से 10 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया था। जिसमें दूल्हे के पिता रामविनय सिंह,दूल्हा राजन कुमार सिंह, भाई रंजन कुमार सिंह, मां अनिता देवी जबकि मुजफ्फरपुर जिला के कटरा थाना क्षेत्र निवासी प्रभात सिंह,अमित सिंह सहित अन्य लोग आरोपी थे।

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में
Sat 13th Jun 2026, 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm