आरा में बारात पहुंचते ही छिड़ा खूनी संग्राम:
भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के लहरपा गांव में रविवार की रात एक बारात में मामूली विवाद को लेकर कुछ लोगों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी. इस फायरिंग की घटना में गोली लगने से किशोर सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायलों में दो की स्थिति काफी नाजुक बनी है.मृत युवक लहरपा गांव निवासी राहुल कुमार और लवकुश बताया जे रहे हैं. घायलों में उसी गांव का अप्पू कुमार, पंकज कुमार और नारायणपुर थाना क्षेत्र के भलुनी गांव का निवासी अक्षय सिंह है. इनमें कुछ घायलों का इलाज सदर और कुछ का निजी अस्पताल में कराया जा रहा है. हालांकि घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है. लेकिन गांव में थार कार से दूसरी गाड़ी के सटने के विवाद में वारदात को अंजाम देने की चर्चा चल रही है.थानाध्यक्ष रणवीर कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस मामले की छानबीन और गोलीबारी करने वालों की धरपकड़ में जुट गई है. एएसपी परिचय कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और अपने स्तर से छानबीन की. एसपी राज ने बताया कि अभी तक एक की मौत और चार लोगों को गोली लगने की बात सामने आयी है. घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है. फायरिंग करने वालों की पहचान और धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है.

संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग
Fri 31st Jul 2026, 01:14 pm
2.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ
Fri 31st Jul 2026, 01:13 pm
मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
सखुआ महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, महापौर ने उद्घाटन स्थल इक्कीसो महादेव का किया निरीक्षण
Fri 31st Jul 2026, 01:11 pm