Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

Politics


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती पर पहुंच रहे हैं। वे 11:00 बजे रांची पहुंचेंगे। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। राष्

News Pratyaksh | Updated : Sat 06th Jun 2026, 12:36 pm
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती पर पहुंच रहे हैं। वे 11:00 बजे रांची पहुंचेंगे। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश कार्यालय पूरी तरह सज कर तैयार हो चुका है। उनके लिए रेड कारपेट बिछाए गए है, सजावट फूलों से की गई है। वहीं सारी व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए व्यवस्था समिति सुबह से अपने-अपने काम पर लग चुके है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के झारखंड आगमन से भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और उन्हें इस बात की उम्मीद है कि झारखंड में उनकी कदम पड़ने के बाद भारतीय जनता पार्टी को नई मजबूती मिलेगी

देश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए इस समय सबसे बड़ी चर्चा '8वें वेतन आयोग' और 'पुरानी पेंशन योजना' (OPS) को लेकर चल रही है. नवंबर 2025 में शुरू हुई इस आयोग की प्रक्रिया को अब 6 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है. पूर्व सुप्रीम कोर्ट जस्टिस रंजना प्रकाश

News Pratyaksh | Updated : Sat 06th Jun 2026, 12:34 pm
देश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए इस समय सबसे बड़ी चर्चा '8वें वेतन आयोग' और 'पुरानी पेंशन योजना' (OPS) को लेकर चल रही है. नवंबर 2025 में शुरू हुई इस आयोग की प्रक्रिया को अब 6 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है. पूर्व सुप्रीम कोर्ट जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में बना यह आयोग बहुत जल्द अपनी रिपोर्ट सौंप सकता है. इस फैसले का सीधा असर देश के लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख से ज्यादा रिटायर्ड पेंशनर्स पर पड़ेगा, जिनमें सेना के जवान और उनके परिवार भी शामिल हैं.पुरानी पेंशन के लिए कर्मचारियों की सैलरी से कोई पैसा नहीं काटा जाता था, इसका पूरा खर्च सरकार खुद उठाती थी. इसके उलट, साल 2004 से लागू हुई नई पेंशन योजना (NPS) में कर्मचारियों की सैलरी से 10% पैसा कटता है. यह पैसा शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में लगाया जाता है. क्योंकि बाजार का कोई भरोसा नहीं होता, इसलिए इसमें पेंशन भी तय नहीं होती. कर्मचारी संगठनों का दावा है कि कुछ मामलों में तो रिटायर्ड कर्मचारियों को हर महीने मात्र ₹200 से ₹2,000 की पेंशन मिल रही है, जिससे इस महंगाई के दौर में दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना भी नामुमकिन है

राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर रही हैं. भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने गुरुवार को कैंडिडिट की लिस्ट भी जारी कर दी. वहीं, तमिलनाडु की टीवीके (TVK) सरकार इस संबंध में एक बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने राज्य की एकमात्

News Pratyaksh | Updated : Fri 05th Jun 2026, 12:54 pm
राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर रही हैं. भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने गुरुवार को कैंडिडिट की लिस्ट भी जारी कर दी. वहीं, तमिलनाडु की टीवीके (TVK) सरकार इस संबंध में एक बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने राज्य की एकमात्र खाली हो रही राज्यसभा सीट पर कोई उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है. बात यहां समाप्त नहीं होती, बल्कि शुरू होती है.जानकारी के मुताबिक सीएम विजय ने यह सीट अपनी सहयोगी पार्टी कांग्रेस को देने का ऐलान किया है. इस घोषणा के बाद कांग्रेस पार्टी में खुशी की लहर दौड़ गई. बता दें, तमिलनाडु की विजय सरकार कांग्रेस के समर्थन से ही बनी है. इसलिए उसका सपोर्ट करना इनकी जरूरत बन गया है.एनडीटीवी की एक खबर के मुताबिक इस बात की घोषणा कांग्रेस के सीनियर लीडर और तमिलनाडु के प्रभारी गिरीश चोडनकर की सीएम विजय से मुलाकात के बाद की गई. अब यह देखना होगा कि कांग्रेस इस सीट पर किसको प्रत्याशी बनाती है. वहीं, राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि पार्टी प्रवीण चक्रवर्ती को उम्मीदवार बनाने के पक्ष में है. प्रवीण चक्रवर्ती वहीं शख्स हैं, जिन्होंने राज्य में कांग्रेस और टीवीके (TVK) के गठबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.एआईएडीएमके नेता सीवी षणमुगम के तमिलनाडु विधानसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद संसद से यह सीट खाली हो गई थी, क्योंकि उन्हें सांसदी से इस्तीफा दे दिया था. कांग्रेस ने इस फैसले का स्वागत किया. कांग्रेस सांसद ज्योतिमणि ने कहा कि इससे पार्टी की सदन में आवाज मजबूत होगी. इसके साथ-साथ बीजेपी का जमकर मुकाबला भी किया जाएगा.

टीम इंडिया IPL 2026 के समापन के बाद अपनी पहली सीरीज खेलने के लिए तैयार है. 6 जून से भारतीय टीम न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलेगी, उसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी.इस घरेलू सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI

News Pratyaksh | Updated : Wed 03rd Jun 2026, 12:07 pm
टीम इंडिया IPL 2026 के समापन के बाद अपनी पहली सीरीज खेलने के लिए तैयार है. 6 जून से भारतीय टीम न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलेगी, उसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी.इस घरेलू सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर साईराज बहुतुले को शामिल किया है. वो सभी फॉर्मेट में स्पिन बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी निभाएंगे.बहुतुले का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा है वो 1997-2003 के बीच भारत के लिए केवल दो टेस्ट और आठ वनडे इंटरनेशनल मैच खेल सके. जिसमें उन्होंने कुल 5 विकेट लिए हैं. लेकिन उका फर्स्ट-क्लास करियर लगभग दो दशकों तक चला, जिसमें उन्होंने 6,176 रन बनाए और 630 विकेट लिए, जिससे मुंबई के इस पूर्व खिलाड़ी का घरेलू सर्किट में उनकी गिनती बेहतरीन ऑलराउंडरों में होने लगी.BCCI ने एक बयान में कहा, 'भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि श्री साईराज बहुतुले को भारतीय क्रिकेट टीम (सीनियर पुरुष) का स्पिन बॉलिंग कोच नियुक्त किया गया है

झारखंड क्रिकेट के इतिहास में पहली बार आयोजित हो रही झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) ,क्या उद्घाटन में आएंगे MS Dhoni? : झारखंड क्रिकेट के इतिहास में पहली बार आयोजित हो रही झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) को लेकर पूरे राज्य में जबरदस्त उत्साह है। झारखंड राज्य क्रिके

News Pratyaksh | Updated : Wed 03rd Jun 2026, 12:06 pm
झारखंड क्रिकेट के इतिहास में पहली बार आयोजित हो रही झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) ,क्या उद्घाटन में आएंगे MS Dhoni? : झारखंड क्रिकेट के इतिहास में पहली बार आयोजित हो रही झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) को लेकर पूरे राज्य में जबरदस्त उत्साह है। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) की इस महत्वाकांक्षी पहल का उद्देश्य राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के अवसर प्राप्त करने के लिए एक मंच प्रदान करना है।राज्य की छह फ्रेंचाइजी टीमें इस लीग में भाग लेंगी, जो 10 जून से रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू होगी। इनमें रांची टाइटन्स, जमशेदपुर स्टीलर्स, छोटानागपुर रॉयल्स, कोयलाांचल सुपर किंग्स, धनबाद डायमंड्स और संथाल स्ट्राइकर्स शामिल हैं। खिलाड़ियों की नीलामी पूरी हो चुकी है और टीमों ने संतुलित और प्रतिस्पर्धी दस्ते तैयार कर लिए हैं।JPL नीलामी में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले खिलाड़ी युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज रॉबिन मिंज थे। गुमला के इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी को कोयलांचल सुपर किंग्स ने 15.25 लाख रुपये में खरीदा, जिससे वह लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। वहीं, भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को संथाल स्ट्राइकर्स की टीम में 6.25 लाख रुपये में शामिल किया गया। ईशान किशन की मौजूदगी से टूर्नामेंट की लोकप्रियता में और भी इजाफा होने की उम्मीद है।इसके अलावा, फ्रेंचाइजी ने विराट सिंह, मोहम्मद कौनाइन कुरैशी, सुशांत मिश्रा, शिखर मोहन, मोहम्मद नाजिम सिद्दीकी और राजदीप सिंह जैसे अनुभवी खिलाड़ियों पर बड़ा दांव लगाया है। खिलाड़ियों का चयन उनके हालिया प्रदर्शन, घरेलू क्रिकेट में योगदान और भविष्य की संभावनाओं के आधार पर किया गया था।झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि झारखंड प्रीमियर लीग सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि राज्य में क्रिकेट के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है। उनका मानना ​​है कि यह लीग युवा खिलाड़ियों को अनुभवी क्रिकेटरों से सीखने और उनके साथ खेलने का अवसर प्रदान करेगी, जिससे भविष्य में राज्य के लिए कई नए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो सकेंगे।लीग के उद्घाटन समारोह को लेकर भी लोगों में काफी उत्साह है। JSCA को उम्मीद है कि भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी समेत कई पूर्व क्रिकेट दिग्गज इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। अगर ऐसा होता है, तो जेपीएल को राष्ट्रीय स्तर पर काफी पहचान मिल सकती है।

#newspratyaksh #bihar #education बिहार के दरभंगा जिले से एक अलग और दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है. यहां स्कूल निरीक्षण के लिए पहुंचे बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री अचानक शिक्षक की भूमिका में नजर आए. उनका यह अंदाज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रह

News Pratyaksh | Updated : Fri 29th May 2026, 12:04 pm
#newspratyaksh #bihar #education बिहार के दरभंगा जिले से एक अलग और दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है. यहां स्कूल निरीक्षण के लिए पहुंचे बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री अचानक शिक्षक की भूमिका में नजर आए. उनका यह अंदाज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. दरअसल, जाले विधानसभा क्षेत्र के विधायक जीवेश कुमार मिश्रा निरीक्षण के दौरान कमतौल गर्ल्स स्कूल पहुंचे थे. स्कूल में बच्चों को पढ़ाई करते देख विधायक खुद को रोक नहीं सके और सीधे क्लासरूम में पहुंच गए. वहां उन्होंने हाथ में मार्कर उठाया और ब्लैकबोर्ड पर बच्चों को केमिस्ट्री का पाठ पढ़ाने लगे. वीडियो वायरल होने के बाद विधायक जीवेश मिश्रा ने कहा कि यह वीडियो कमतौल गर्ल्स स्कूल का है. उनका शिक्षा से पुराना जुड़ाव रहा है. उन्होंने बताया, ''विद्यालय निरीक्षण के दौरान बच्चों को पढ़ते देखा तो अंदर से इच्छा हुई कि मैं भी कुछ पढ़ाऊं. सोचा देखूं जो पढ़ा था, वो अब भी याद है या नहीं. बच्चे भी बहुत अच्छे तरीके से पढ़ रहे थे.
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories