Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

Bihar


वक्फ संशोधन बिल 2025: जेडीयू में विरोध, गुलाम रसूल बलियावी ने पार्टियों को बताया 'नंगा' लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल 2025 पास होने के बाद जेडीयू में विरोध शुरू हो गया है। जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम रसूल बलियावी ने इस बिल पर नाराजगी जताई है। उन्होंने

News Pratyaksh | Updated : Fri 04th Apr 2025, 10:48 am
वक्फ संशोधन बिल 2025: जेडीयू में विरोध, गुलाम रसूल बलियावी ने पार्टियों को बताया 'नंगा'लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल 2025 पास होने के बाद जेडीयू में विरोध शुरू हो गया है। जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम रसूल बलियावी ने इस बिल पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि इस बिल पर धर्मनिरपेक्ष और सांप्रदायिक पार्टियां, दोनों ही खुलकर सामने आ गई हैं। बलियावी ने बिल की कॉपी मिलने के बाद पार्टी की बैठक बुलाकर अपनी बात रखने की बात कही है। जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम रसूल बलियावी ने गुरुवार को मीडिया से बात की।

बेगूसराय सड़क दुर्घटना में दो की मौत

News Pratyaksh | Updated : Fri 04th Apr 2025, 10:47 am
बेगूसराय सड़क दुर्घटना में दो की मौतबेगूसराय के रहने वाले दो चचेरा भाइयों की मौत बोलेरो और बाइक की टक्कर में हो गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है की बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी महेंद्र सदा के पुत्र 30 वर्षीय सुनील सदा और उसका चचेरे भाई 40 वर्षीय हरी सदा समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय के खेसराहा गांव छठी समारोह में भाग लेने आज सुबह बाइक से जा रहा था। जाने के दौरान दलसिंहसराय के पगड़ा गांव के देनी चौक के निकट एनएच 28 पर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए पहले समस्तीपुर फिर एक बेगूसराय लाया गया और एक को पटना भेजा गया। जहां हीरा सदा को पटना ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सुनील सदा की मौत देर शाम बेगूसराय सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।

भवानीपुर में 2 दोस्तों ने एक-दूसरे को मार डाला :

News Pratyaksh | Updated : Fri 04th Apr 2025, 10:40 am
भवानीपुर में 2 दोस्तों ने एक-दूसरे को मार डाला :भागलपुर के नवगछिया में गुरुवार (03 अप्रैल, 2025) की रात दो दोस्तों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी. इस घटना में दोनों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान करण पोद्दार और शुभम मिश्रा के रूप में की गई है. इनकी उम्र 16-17 साल के आसपास होगी. पूरी घटना रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव की है. घटना के पीछे का कारण पता नहीं चला है. बताया जाता है कि भवानीपुर गांव में गुरुवार की रात करीब 10:30 बजे आपसी किसी विवाद में बात इतनी बढ़ गई कि दो दोस्तों ने एक-दूसरे को गोली मार दी. घटना के बाद दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा गया. यहां से भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.उधर स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव के 7 से 8 लड़के एक जगह काली स्थान के पास कुएं के नजदीक हर दिन इकट्ठा होते थे. स्मैक का सेवन करते थे. माना जा रहा है कि यह वारदात नशे के सेवन के दौरान ही हुई है. घटना में दो लोगों की मौत के बाद मौके पर मौजूद अन्य लड़के फरार हो गए. दूसरी ओर इस घटना को जमीन के विवाद से भी जोड़ा जा रहा है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एफएसएल की टीम भी जांच कर रही है.पुलिस की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि रात करीब 10.30 बजे रंगरा थाने को इस घटना के बारे में सूचना मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन दोनों की मौत हो गई. मौके पर नवगछिया के पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने खुद पहुंचकर निरीक्षण किया. पूछताछ की गई. यह बात सामने आई है कि पांच दोस्त काली मंदिर के पास कुएं के नजदीक बैठे थे. किसी बात को लेकर विवाद हुआ और दो लोगों ने फायरिंग कर दी. वर्तमान में स्थिति सामान्य है फिर भी निगरानी रखी जा रही है.

पलामू पुलिस ने नाकाम की लूट की वारदात :

News Pratyaksh | Updated : Tue 01st Apr 2025, 10:06 am
पलामू पुलिस ने नाकाम की लूट की वारदात : पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश का एक गैंग पलामू में बड़ी लूट की फिराक में था. लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के कारण उनका लूट का प्लान कामयाब नहीं हो पाया. पुलिस ने 3 इंटर स्टेट लुटेरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लुटेरे उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत कई इलाकों में लूट करने के लिए सक्रिय रहे हैं. जबकि गिरोह के कई सदस्य पश्चिम बंगाल के दमदम और अलीपुर जेल में कैद हैं.दरअसल पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की गैंग पलामू के मेदिनीनगर में बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. इसी सूचना के आधार पर पलामू पुलिस ने चैनपुर थाना क्षेत्र से तीन लुटेरों को दबोचा है. गिरफ्तार लुटेरों में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के शंकरगढ़ के शत्रुघ्न पांडेय, पलामू के चैनपुर के लादी के रहने वाले पुरूषोत्तम कुमार, सतीश चंद्रवंशी का नाम शामिल है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, दो जिंदा गोली समेत कई सामग्री को बरामद किया है.पलामू में गोल्ड लूटने की योजना बंगाल में तैयार की गई थी. एक इंटरस्टेट गैंग से जुदा हुए कई अपराधी बंगाल की जेल में बंद हैं. गिरोह से जुड़े हुए कई लोग पलामू में रहते थे. सभी मिलकर लूट की घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे. लूट को अंजाम देने के लिए उत्तर प्रदेश से अपराधियों को बुलाया गया था. घटना को अंजाम देने से पहले रैकी की गई थी.छापेमारी अभियान में मेदिनीनगर टाउन थाना और चैनपुर थाना की पुलिस शामिल थी. सभी अपराधी पलामू के चैनपुर के रानीताल डैम के इलाके में एकजुट थे. इसी क्रम में पुलिस ने छापेमारी करके सभी को गिरफ्तार किया है.

रामनवमी से पहले पटना में निकला श्रीराम रथ, घर-घर जाकर लोगों को करेगा आमंत्रित

News Pratyaksh | Updated : Mon 31st Mar 2025, 12:30 pm
रामनवमी से पहले पटना में निकला श्रीराम रथ, घर-घर जाकर लोगों को करेगा आमंत्रितचैत्र नवरात्र के साथ ही रविवार को हिंदू नव वर्ष की शुरुआत हो गई। आगामी 6 अप्रैल को रामनवमी है। हर वर्ष की भांति इस बार भी पटना के डाकबंगला चौराहे से रामनवमी शोभा यात्रा के रथ की शुरुआत हुई। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद और भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन मौजूद रहे। मंत्री नितिन नवीन ने तस्वीर रथ की तस्वीर पोस्ट करते हुए एक्स पर लिखा, 'आगामी 6 अप्रैल को डाकबंगला चौराहा (श्रीराम चौक) पर होने वाले भव्य रामनवमी महोत्सव के लिए आज पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर से श्री रामनवमी शोभा अभिनंदन समिति द्वारा श्रीराम रथ को श्रीराम ध्वज दिखाकर रवाना किया। यह राम रथ पटना के सभी गली-मोहल्लों में जाकर लोगों को रामनवमी शोभायात्रा के स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित करेगा। श्री राम जी की कृपा हम सभी प्रदेशवासियों पर बनी रहे, यही कामना करता हूं।'
Follow us
Categories
Latest News
यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

Sat 13th Jun 2026 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
Popular Categories