Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

Bihar


बिहार के कांग्रेस जिलाध्यक्षों को मिला दिल्ली में टिप्स

News Pratyaksh | Updated : Sat 05th Apr 2025, 09:38 am
बिहार के कांग्रेस जिलाध्यक्षों को मिला दिल्ली में टिप्सकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार के जिला अध्यक्षों से पूरे पांच साल चुनावी तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ये सोच ठीक नहीं है कि चुनाव के लिए 6 महीने या एक साल पहले कमर कसनी है। उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस के जिला अध्यक्षों को मतदाता सूची में छेड़छाड़ रोकने के लिए भी प्रयास करना चाहिए। खरगे ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कथित सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का मुकाबला करने के लिए भी एकजुट होना का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 'भारत जोड़ो यात्रा ' की तरह फिर से मुहिम छेड़नी होगी। हालांकि, इस मुहिम को लेकर उन्होंने ब्यौरा नहीं दिया। कांग्रेस नेतृत्व के साथ पार्टी की जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) के अध्यक्षों की इस तीसरी बैठक में असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख से 302 डीसीसी अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक में संबंधित राज्यों के अध्यक्ष और प्रभारी भी मौजूद रहे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बिहार के साथियों पर तत्काल बड़ा दायित्व है। क्योंकि बिहार में इसी वर्ष सितंबर-अक्टूबर के महीने में चुनाव होना है। आपको जोर-शोर से तैयारी में लग जाना है।

बिहार विश्वविद्यालय में पढ़ाई से ज्यादा चल रहा कास्ट वार

News Pratyaksh | Updated : Sat 05th Apr 2025, 09:33 am
बिहार विश्वविद्यालय में पढ़ाई से ज्यादा चल रहा कास्ट वारबिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय ने अपने ऊपर लगे जातिवाद के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता रजनीश कुमार किसी राजनीति से प्रेरित होकर राज भवन में राज्यपाल को पत्र लिखे थे। उनके पत्र लिखने के पहले से वो बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। अभी स्वस्थ होकर आए हैं तो उन्हें इसकी जानकारी मिली है। कहीं भी कम्प्लेन करने का एक नियम-कानून है लेकिन कोई भी इसे मानता नहीं है। पूरे मामले को लेकर विश्वविद्यालय स्थित गेस्ट हाउस में कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय ने सफाई दी। इस दौरान विश्वविद्यालय के उच्च अधिकारी और सीनेट के सदस्य भी उपस्थित रहे। कुलपति ने बताया कि उनके जॉइनिंग से पहले विश्वविद्यालय में अधिकारियों की जाति के आधार पर जो स्थिति थी, अभी भी वैसा ही है। कुलपति ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए जाति के हिसाब से विश्वविद्यालय में तैनात अधिकारियों का आंकड़ा बताया। कुलपति ने बताया कि मेरी जॉइनिंग से पहले कायस्थ जाति के दो अधिकारी थे, जो अब तीन हो गए हैं। ब्राह्मण दो थे जो अब पांच हो गए हैं। मुस्लिम जीरो थे लेकिन अब दो हैं। बंगाली एक थे अभी भी एक है। एससी जाति के दो थे अब तीन हैं। ओबीसी के 18 थे अब 23 हैं। मैं भूमिहार जाति से आता हूं मेरा जॉइनिंग से पहले भूमिहार जाति के छह अधिकारी थे अभी भी 6 हैं। अगर आप आंकड़ा देखेंगे तो इस हिसाब से मुझ पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद और बेतुका है।

VIP सुरक्षा के लिए बिहार सरकार खरीदेगी 16 बुलेटप्रूफ कार :

News Pratyaksh | Updated : Fri 04th Apr 2025, 10:52 am
VIP सुरक्षा के लिए बिहार सरकार खरीदेगी 16 बुलेटप्रूफ कार : बिहार सरकार ने VIP सुरक्षा को और कड़ा करने के लिए 16 नई बुलेटप्रूफ गाड़ियां खरीदने का फैसला किया है. हर गाड़ी की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये होगी, और इस पूरी योजना पर 15.99 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. गृह विभाग ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और अब परिवहन विभाग को इसे लागू करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.इससे पहले, 20 बुलेटप्रूफ गाड़ियों की खरीद का एक प्रस्ताव लाया गया था, लेकिन इसे रद्द कर दिया गया था. अब सरकार ने नए सिरे से 16 बुलेटप्रूफ टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ियों की खरीद का निर्णय लिया है. ये गाड़ियां विशेष रूप से उन VIP व्यक्तियों की सुरक्षा के लिए रहेंगी, जिन्हें उच्च स्तरीय सुरक्षा प्राप्त है.बिहार पुलिस मुख्यालय ने इस प्रस्ताव को पहले ही गृह विभाग को भेज दिया था, जिसे मंजूरी मिलने के बाद अब तेजी से अमल में लाया जाएगा. ये गाड़ियां राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता बनाएंगी, जिससे VIP लोगों को और बेहतर सुरक्षा मिल सकेगी.VIP सुरक्षा के साथ ही बिहार सरकार सचिवालय की निगरानी भी और सख्त करने जा रही है. सचिवालय के विभिन्न भवनों- पुराना सचिवालय, अधिवेशन भवन, सिंचाई भवन, विकास भवन, सूचना भवन और विश्वेश्वरैया भवन में नए CCTV कैमरे लगाए जाएंगे.इस परियोजना पर 29.23 करोड़ रुपये खर्च होंगे. सभी प्रवेश द्वार, गलियारों और पार्किंग क्षेत्रों में कैमरे लगाए जाएंगे ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो. यह परियोजना बेल्ट्रॉन के माध्यम से पूरी की जाएगी. इससे सचिवालय की सुरक्षा पहले से अधिक मजबूत और आधुनिक हो जाएगी.

लखीसराय के कवैया थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया

News Pratyaksh | Updated : Fri 04th Apr 2025, 10:51 am
लखीसराय के कवैया थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया ह: युवती बेगूसराय की रहने वाली है और सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर में नानी के घर रहकर पढ़ाई करती थी। बुधवार सुबह घर में किसी सदस्य से विवाद के बाद वह बिना कुछ बताए घर से निकल गई। स्टेशन पहुंचकर एक ट्रेन में सवार हो गई। उसी ट्रेन में सामने बैठे एक युवक से बातचीत के दौरान उसे प्यार हो गया। युवक ने उसे अपने साथ रखने की बात कही और लखीसराय ले आया।युवती ने बताया कि युवक ने दिनभर उसे लखीसराय में घुमाया। अपने तीन-चार दोस्तों से मिलवाया। होटल में साथ खाना खाया। कोर्ट एरिया के आसपास बाइक और पैदल घुमाया। देर रात युवक उसे मंडलकारा के पीछे एक झोपड़ी में ले गया। वहां युवक और उसके चार दोस्तों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। फिर उसे बाइपास रोड पर छोड़कर फरार हो गए। गुरुवार को श्री दुर्गा बालिका हाईस्कूल के पास युवती को रोते देख लोगों ने पूछताछ की। युवती की आपबीती सुनकर लोगों ने तुरंत कवैया थाना को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को थाने ले जाकर पूछताछ की।तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तारएसडीपीओ शिवम कुमार ने दोपहर में कवैया थाना पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पीड़िता से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो आरोपी कवैया रोड से और एक अन्य क्षेत्र से पकड़ा गया है।

आईएएस कंचन सिंह और डीआईजी चंदन सिन्हा ने किया चैती छठ व्रत, रांची जिले के डीआईजी सह एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा की आईएएस पत्नी कंचन सिंह ने भी चैती छठ व्रत किया है। इस दौरान डीआईजी चंदन सिन्हा सिर पर दौरा लेकर हटनिया तलब पहुंचे। कंचन सिंह लगातार छठ व्रत कर

News Pratyaksh | Updated : Fri 04th Apr 2025, 10:48 am
आईएएस कंचन सिंह और डीआईजी चंदन सिन्हा ने किया चैती छठ व्रत,रांची जिले के डीआईजी सह एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा की आईएएस पत्नी कंचन सिंह ने भी चैती छठ व्रत किया है। इस दौरान डीआईजी चंदन सिन्हा सिर पर दौरा लेकर हटनिया तलब पहुंचे। कंचन सिंह लगातार छठ व्रत करतीं आईं है। छठ महापर्व को लेकर मान्यता रही है कि जो भी मनोकामना होती है वह छठ व्रत करने से वह पूरी होती है।
Follow us
Categories
Latest News
यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

Sat 13th Jun 2026 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
Popular Categories