Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

Bihar


औरंगाबाद में हाइवा ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा, एक महिला समेत दो की मौत

News Pratyaksh | Updated : Mon 07th Apr 2025, 11:56 am
औरंगाबाद में हाइवा ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा, एक महिला समेत दो की मौत औरंगाबाद में गिट्टी लदा हाइवा तथा बाइक आमने सामने की हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक महिला समेत दो की मौत हो गई। घटना एनएच -139 पर दाउदनगर थाना क्षेत्र के पत्थरकट्टी मोड़ के पास की है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइवा में फंसे शव को ग्रामीणों की मदद से किसी तरह निकलवाया। इस बीच ग्रामीण भड़क उठे और शव को सड़क पर रख घटनास्थल के पास ही सड़क को जाम कर दिया। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सहया गांव निवासी 20 वर्षीय विपिन कुमार और पत्थरकट्टी गांव निवासी संजय सिंह की 45 वर्षीय पत्नी लखिया देवी के रूप में हुई है।

कन्हैया के साथ 2 किलोमीटर तक राहुल की पदयात्रा

News Pratyaksh | Updated : Mon 07th Apr 2025, 11:55 am
कन्हैया के साथ 2 किलोमीटर तक राहुल की पदयात्राबेगूसराय में आज कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार 'पलायन रोको, नौकरी दो' पदयात्रा कर रहे हैं। इस पदयात्रा में राहुल गांधी भी शामिल होंगे। यात्रा सुबह 9 बजे आईटीआई मैदान से शुरू होकर जीरो माइल पर खत्म होगी। राहुल गांधी कन्हैया कुमार के साथ 2 किलोमीटर तक पैदल चलकर लोगों से मिलेंगे। कन्हैया कुमार की इस पदयात्रा का उद्देश्य पलायन को रोकना और नौकरी की मांग करना है। राहुल गांधी भी इस मुद्दे पर लोगों का समर्थन जुटाएंगे। पदयात्रा आईटीआई मैदान से सुबह 9 बजे शुरू होगी। ये जीरो माइल तक जाएगी। राहुल गांधी कन्हैया कुमार के साथ 2 किलोमीटर तक पैदल चलेंगे। वे लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं जानेंगे।

मिनिस्टर मैडम का iPhone गायब! CCTV से भी नहीं पकड़ा गया चोर :

News Pratyaksh | Updated : Mon 07th Apr 2025, 11:47 am
मिनिस्टर मैडम का iPhone गायब! CCTV से भी नहीं पकड़ा गया चोर : बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के साथ एक अजीब घटना हुई। पटना के शीतला माता मंदिर में पूजा करते समय उनका मोबाइल फोन चोरी हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज देख रही है। खास बात ये कि सीसीटीवी से भी चोर पकड़ में नहीं आया। रेणु देवी, अगमकुआं के शीतला माता मंदिर में पूजा करने गई थीं, तभी उनका फोन रहस्यमय तरीके से गायब हो गया।पटना के अगमकुआं स्थित शीतला माता मंदिर में रेणु देवी पूजा करने गई थीं। वो बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री रह चुकी हैं। फिलहाल पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री हैं। बीजेपी की सीनियर नेता मानी जाती हैं। मंदिर में उनका मोबाइल फोन गायब हो गया। डीएसपी-2 गौरव कुमार ने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है और खोजबीन जारी है।जानकारी के अनुसार, रेणु देवी अपने अंगरक्षकों के साथ शीतला माता मंदिर में दर्शन करने गई थीं। उनके हाथ में पूजा की थाली थी। उन्होंने अपना मोबाइल फोन एक छोटे पर्स में रखा और उसे थाली में रख दिया। जब वे पूजा करके निकलीं, तो पर्स और मोबाइल दोनों गायब थे।मंत्री जी के मोबाइल नंबर पर मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में घंटी बजाकर खोजने की कोशिश की गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बाइपास थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मंदिर में लगे CCTV कैमरे की फुटेज भी देखी गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला.पुलिस का अनुमान है कि पूजा की थाली में रखा पर्स कहीं गिर गया होगा। डीएसपी-2 गौरव कुमार ने बताया कि बाईपास थाना में FIR दर्ज कर ली गई है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस मोबाइल में लगे सिम नंबर के आधार पर खोजबीन कर रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही चोर को पकड़ लिया जाएगा।

गया में 3 माओवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

News Pratyaksh | Updated : Sat 05th Apr 2025, 09:40 am
गया में 3 माओवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामदगया जिले में तीन माओवादियों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि माओवादियों को विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान में इमामगंज थाना क्षेत्र के चक्करबंधा से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान रूपेश पासवान, बबलू कुमार और उदय कुमार के रूप में हुई है। इसने बताया कि ये सभी माओवादी जोनल कमांडर विवेक यादव के लिए काम कर रहे थे, जो फरवरी में गया में मृत मिला था। पुलिस ने बताया कि माओवादियों के पास से पुलिस से लूटी गई तीन एसएलआर राइफल, एक राइफल, विभिन्न बोर के 527 कारतूस, लगभग पांच किलोग्राम वजन का बम, तार समेत छह डेटोनेटर, एसएलआर राइफल की सात मैगजीन, इंसास राइफल की दो मैगजीन और एसएलआर के चार चार्जर बरामद किए गए। एसटीएफ ने जिला पुलिस के साथ मिलकर पिछले 15 दिन में जिले के विभिन्न हिस्सों से 15 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

माफिया के पैसे से थाना चलाने वाले इंचार्ज सस्पेंड

News Pratyaksh | Updated : Sat 05th Apr 2025, 09:39 am
माफिया के पैसे से थाना चलाने वाले इंचार्ज सस्पेंडबेगूसराय में एनबीटी ऑनलाइन की खबर का एक बार फिर बड़ा असर हुआ है। दरअसल, एक थाना अध्यक्ष के द्वारा अवैध खनन की राशि से थाना चलाने का वीडियो वायरल हुआ था। उस खबर को एनबीटी ने शुक्रवार को दिखाया तो दोपहर होते-होते एसपी ने पूरे मामले की जांच करा कर थाना अध्यक्ष रोहित कुमार गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मंसुरचक थाना के इंचार्ज रोहित कुमार गुप्ता का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें थानाध्यक्ष थाना परिसर में अपने सहकर्मी पुलिस अधिकारी के सामने एक व्यक्ति से बातचीत कर रहे थे और गाली-गलौज करते हुए कह रहे थे कि अवैध खनन की राशि से वो थाना चलाते हैं। गाड़ी में पेट्रोल नहीं आता है तो मिट्टी कटा कर और बालू कटा कर वो गाड़ी चलाते हैं। थाने का वो (मिट्टी और बालू माफिया) मालिक हैं वो जो चाहेंगे वो करेंगे। कोई अवैध खनन का ट्रैक्टर नहीं पकड़ सकता है और ना ही रोक सकता है।
Follow us
Categories
Latest News
यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

Sat 13th Jun 2026 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
Popular Categories